{"_id":"6aeb78d2bf8102d16506bf9f","slug":"siddharthnagar-news-reflective-tape-affixed-to-tractors-drivers-sensitized-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-167681-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: ट्रैक्टरों पर लगाए रिफ्लेक्टर टेप, चालकों को किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: ट्रैक्टरों पर लगाए रिफ्लेक्टर टेप, चालकों को किया जागरूक
Wed, 04 Nov 2026 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 04 Nov 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
- यातायात माह के तहत ट्रैफिक पुलिस ने चलाया अभियान, गुड सेमेरिटन के बारे में दी जानकारी
सिद्धार्थनगर। यातायात जागरूकता माह के तहत बुधवार को यातायात पुलिस ने ट्रैक्टर चालकों और मालिकों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक किया। इस दौरान ट्रैक्टरों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाए गए, ताकि रात में भी वाहन दूर से दिखाई दें और सड़क हादसों की आशंका कम हो।
प्रभारी निरीक्षक यातायात अजय कुमार यादव के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान चालकों को वाहन चलाते समय सावधानी बरतने और यातायात नियमों का पालन करने की जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि रात में ट्रैक्टर और ट्रॉली पर रिफ्लेक्टर टेप लगाने से पीछे से आने वाले वाहन चालकों को उनकी मौजूदगी का पता चल सकेगा।
पुलिस टीम ने लोगों को गुड सेमेरिटन यानी नेक व्यक्ति की अवधारणा के बारे में भी बताया। उन्हें सड़क हादसे में घायल लोगों की मदद करने और समय से अस्पताल पहुंचाने के लिए प्रेरित किया गया। बताया गया कि दुर्घटना में घायलों की मदद करने वाले नेक व्यक्तियों को अनावश्यक कानूनी परेशानियों से बचाने के लिए सरकार ने प्रावधान किए हैं। यातायात पुलिस ने लोगों से सुरक्षित आवागमन के लिए नियमों का पालन करने और सड़क हादसों में घायलों की मदद के लिए आगे आने की अपील की।