फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News : Ramlilal of Uska bazar will start from today

Siddharthnagar News: उसका बाजार की ऐतिहासिक रामलीला आज से

Sat, 27 Sep 2025 08:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 27 Sep 2025 08:20 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News : Ramlilal of Uska bazar will start from today
उसका बाजार। पयोहारी आश्रम उसका बाजार की ओर से प्रतिवर्ष शारदीय नवरात्र में होने वाली ऐतिहासिक रामलीला का आयोजन शनिवार को आश्रम में भगवान के सम्मुख मंगला चरण से शुरू होगा। पयोहारी आश्रम उसका बाजार के महंत लाल बहादुर दास ने बताया कि दो सदी से अधिक समय से चली आ रही रामलीला का शुभारंभ शनिवार से होगा। रामलीला बाग उसका राजा में विजय दशमी के दिन भव्य दशहरा मेला लगेगा।
विज्ञापन

रविवार को कूड़ा नदी के तट पर आश्रम के सामने राम केवट संवाद का सजीव मंचन होगा। तत्पश्चात भगवान प्रभु श्रीराम अपनी पत्नी सीता और भाई लक्ष्मण के साथ गंगा पार करेंगे। दुखी मांझी घाट पर प्रभु के आगमन पर नगरवासियों की ओर से स्वागत कार्यक्रम होगा। सोमवार को शाम में पुलिस सहायता केंद्र के पास जानकी हरण का सजीव मंचन होगा। इसी जगह पर मंगलवार को शाम को बाली वध एवं सुग्रीव मित्रता का झांकी के साथ सजीव मंचन होगा। बुधवार को शाम को रामलीला बाग उसका राजा में लंका दहन का मंचन होगा। बृहस्पतिवार को विजयादशमी के अवसर पर रामलीला बाग में भव्य एवं आकर्षक दशहरा मेला का आयोजन होगा। मेला में रावण का भव्य पुतला बनाया जाएगा। सेतु बांध, राम-रावण युद्ध का सजीव मंचन होगा। रावण के पुतला दहन होने के बाद मेला का समापन होगा। शनिवार को प्रभु श्रीराम का नगर भ्रमण और भारद्वाज आश्रम उसका बाजार में भरत मिलाप व राम राज्याभिषेक के बाद रामलीला का समापन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed