{"_id":"6aef61b25ba266e67d03b58f","slug":"siddharthnagar-news-ramlila-begins-in-sahajwar-tableau-of-lord-ganesha-becomes-the-center-of-attraction-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-167838-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: सहजवार में रामलीला का शुभारंभ, गणेश की झांकी बनी आकर्षण का केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: सहजवार में रामलीला का शुभारंभ, गणेश की झांकी बनी आकर्षण का केंद्र
Sat, 07 Nov 2026 11:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 07 Nov 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
त्रिलोकपुर क्षेत्र के सहजवार गांव में आयोजित रामलीला का मंचन करते कलाकार। संवाद
- त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के सहजवार गांव में पहले दिन नारद मोह से श्रीराम जन्म तक की लीलाओं का मंचन
भनवापुर। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के सहजवार गांव में बृहस्पतिवार को रामलीला का शुभारंभ धार्मिक उल्लास के साथ हुआ। भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं गन्ना समिति बढ़नी के अध्यक्ष संजय सिंह ने फीता काटकर रामलीला का उद्घाटन किया।
रामलीला के पहले दिन कलाकारों ने नारद मोह से लेकर भगवान श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं का भावपूर्ण मंचन किया। इस दौरान भगवान गणेश की भव्य झांकी आकर्षण का केंद्र रही। कलाकारों की प्रस्तुतियों को दर्शकों ने सराहा। मंचन के दौरान जय श्रीराम के जयघोष से रामलीला परिसर गूंज उठा। रामलीला देखने के लिए आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु और ग्रामीण पहुंचे।
कार्यक्रम में डॉ. राम प्रताप चौधरी, विशाल चौधरी, राजू भारती, रामजीत गिरी, धर्मपाल चौधरी, एडवोकेट सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। रामलीला के आयोजन से सहजवार गांव में उत्सव और धार्मिक उल्लास का माहौल है।