{"_id":"6906487a88db71593a03f667","slug":"siddharthnagar-news-ram-sanwares-breath-stopped-due-to-the-fire-of-his-wifes-anger-his-household-was-also-scorched-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-147429-2025-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: पत्नी के आक्रोश की आग से थम गईं राम संवारे की सांसे, गृहस्थी भी झुलसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: पत्नी के आक्रोश की आग से थम गईं राम संवारे की सांसे, गृहस्थी भी झुलसी
Sat, 01 Nov 2025 11:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 01 Nov 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
भनवापुर। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के कूंड़ी गांव में पत्नी पूनम की ओर से केरोसिन डालकर आगे के हवाले किया जाने वाला राम संवारे (50) शनिवार को जिंदगी से जंग हार गया। इस आग में गृहस्थी भी झुलस गई है। गोरखपुर मेडिकल काॅलेज में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। लाश पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचेगी, जिसके बाद हत्या के प्रयास का केस हत्या में तब्दील हो जाएगा।
बेटे कमलेश गौतम की तहरीर पर डुमरियागंज पुलिस मां पूनम के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर उसे जेल भेज चुकी है। वहीं, संवारे के शव का गोरखपुर में पोस्टमार्टम करा कर कूंड़ी गांव में अंतिम संस्कार किया गया।
जानकारी के अनुसार, डुमरियागंज थाना क्षेत्र के कूंड़ी गांव में निवासी राम संवारे (50) को 29 अक्तूबर की रात में पत्नी पूनम ने कमरे में केरोसिन डाल कर आग लगा दी थी। संवारे के शोर को सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने तत्काल वारदात की सूचना पुलिस को देने के साथ ही उसे तत्काल बेंवा सीएचसी पहुंचाया था, जहां उसकी हालत गंभीर देख डाॅक्टरों ने जिला अस्पताल सिद्धार्थनगर के लिए रेफर किया।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बिगड़ती हालत को देख डाॅक्टरों ने उसे गोरखपुर मेडिकल काॅलेज के लिए रेफर कर दिया था।
गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में जिंदगी के लिए मौत से जंग लड़ते हुए राम संवारे ने शनिवार की सुबह करीब आठ बजे मौत हो गई। पिता के साथ मौजूद कमलेश गौतम ने पोस्टमार्टम होने और शव लेकर गांव के लिए निकलने की जानकारी देते हुए देर रात अंतिम संस्कार कराने की बात कही।