{"_id":"6916270a803f4c795d08b614","slug":"siddharthnagar-news-protest-against-road-construction-demand-compensation-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-148119-2025-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: सड़क निर्माण का जताया विरोध, मुआवजे की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: सड़क निर्माण का जताया विरोध, मुआवजे की मांग
Fri, 14 Nov 2025 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 14 Nov 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
शोहरतगढ़ क्षेत्र के धनौरा मुस्तकहम में हो रहा इंडो-नेपाल सड़क निमार्ण कार्य का विरोध करते ग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तुलसियापुर। शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र के धनौरा मुस्तकहम में इंडो-नेपाल सड़क बनाने आए अधिकारियों और कर्मचारियों का किसानों ने विरोध किया। मुआवजा न मिलने की किसानों की शिकायत पर क्षेत्रीय विधायक ने एसडीएम से तत्काल काम रुकवाने और जांच करने के निर्देश दिए, जिसके बाद काम रुका। शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र के धनौरा मुस्तकहम में बृहस्पतिवार को पीडब्ल्यूडी के निर्माण खंड दो (इंडो-नेपाल बार्डर) के अधिकारी और कर्मचारी जेसीबी मशीन के साथ पहुंचकर सड़क बनाने के लिए काम करने लगे। इसके बाद किसानों ने काम का विरोध शुरू कर दिया। गांव के ही इरशाद, रियाज अहमद, छेदी शर्मा, मैमूदा खातून, मो. नौशाद, वली मोहम्मद, अबू, रामकेश चौहान, हरिराम, अकाल बूद, हरीराम, इबारत अली आदि किसानों ने बताया कि बिना बैनामा करवाए उनके खेत पर अधिकारियों की ओर से जबरन सड़क बनवाई जा रही है। किसानों के विरोध के बाद अधिकारियों ने पुलिस फोर्स बुला ली गई।
जब किसानों के विरोध को नजरंदाज कर काम बंद नहीं किया गया तो किसानों ने भोला शर्मा के नेतृत्व में शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा को फोन कर पूरी बात बताई और काम रुकवाने की मांग की।
विज्ञापन
जब किसानों के विरोध को नजरंदाज कर काम बंद नहीं किया गया तो किसानों ने भोला शर्मा के नेतृत्व में शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा को फोन कर पूरी बात बताई और काम रुकवाने की मांग की।
विज्ञापन