फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Prices of green vegetables fall in the markets as local production takes place

Siddharthnagar News: स्थानीय उत्पादन होते ही बाजारों में घटे हरी सब्जियों के भाव

Sat, 20 Dec 2025 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 20 Dec 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Prices of green vegetables fall in the markets as local production takes place
- हरा मटर 25, फूल गोभी का 15 रुपये प्रति किलो तक पहुंचा भाव
विज्ञापन

शाहपुर। नवीन मंडी स्थल सहियापुर में स्थानीय किसानों की हरी सब्जियों की फसल का आवक बढ़ते ही सब्जियों के भाव में काफी नर्मी आई है। इससे आम लोगों को महंगाई से काफी राहत मिल गई है।

सहियापुर मंडी में इन दिनों स्थानीय किसानों की हरी सब्जियों की आवक बढ़ गई है, जिससे सब्जियों के भाव में गिरावट देखने को मिल रही है। फुटकर बाजारों में 100 रुपये प्रति किलो बिकने वाला शिमला मिर्च घटकर 60 रुपये प्रति किलो तक बिक रहा है। वहीं, 80 रुपये प्रति किलो तक बिकने वाली हरी मटर 25 से 30 रुपये प्रति किलो के भाव बिक रहा है। फूल गोभी 50 रुपये से घटकर 15 रुपये प्रति किलो पहुंच गई है। टमाटर के दाम में भी कमी आई है और यह 60 से घटकर 45 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है।
विज्ञापन

मंडी में थोक सब्जी विक्रेता मनोज यादव ने बताया लोकल किसानों की हरी सब्जियों की आवक बढ़ते ही कई सब्जियों के दाम में काफी गिरावट आई है। फुटकर सब्जी विक्रेता बिस्मिल्लाह ने कहा मंडी में इस समय सब्जियों के भाव में काफी गिरावट आई है। इसलिए हम भी सस्ते में बेच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



सब्जियों के दाम -
सब्जी पहले अब

शिमला मिर्च 100 60

फूल गोभी 50 15

पत्ता गोभी 40 20

मटर 80 45

बैंगन 60 40

पालक 40 20

टमाटर 60 45

आलू 20 15
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed