{"_id":"689e2ebbe30bab4fa80cf074","slug":"siddharthnagar-news-preparations-for-independence-day-celebration-lots-of-tricolor-shopping-done-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-142844-2025-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: स्वतंत्रता दिवस के जश्न की तैयारी, खूब हुई तिरंगे की खरीदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: स्वतंत्रता दिवस के जश्न की तैयारी, खूब हुई तिरंगे की खरीदारी
Fri, 15 Aug 2025 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 15 Aug 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
डुमरियागज में स्वतंत्रता दिवस को लेकर तिरंगा झंडा और टोपी की खरीदारी करते लोग।
- फोटो : संवाद
डुमरियागंज। देश की आजादी की वर्षगांठ (स्वतंत्रता दिवस ) को धूमधाम से मनाने को लेकर सभी तैयारियां बृहस्पतिवार की शाम तक पूरी कर ली गईं। राष्ट्रीय पर्व को लेकर हर कोई खुशी और उमंग से सराबोर नजर आया। डुमरियागंज नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर तिरंगा झंडा, टोपी, स्टीकर और गमछा की खरीदारी करते नजर आए। डुमरियागंज नगर में स्थित सुनील अग्रहरि की दुकान पर बृहस्पतिवार को लोग तिरंगा झंडे की खरीदारी के लिए भारी संख्या में पहुंचे। सुनील ने बताया कि उनकी दुकान पर दो रुपये से लेकर 150 रुपये प्रति तिरंगा झंडा, 15 रुपये की तिरंगा टोपी और 20 रुपये प्रति तिरंगा गमछा, 10 रुपये का स्टीकर आदि उपलब्ध है। सबसे ज्यादा झंडे और टोपी तथा गमछा की मांग है।
इसी तरह हल्लौर में दुर्गेश, बैदोलागढ़ मे निजामी और अनिल की दुकानों पर भी तिरंगा झंडे की लोग खरीदारी के लिए जुटे दिखाई दिए। क्षेत्र के शाहपुर, बेंवा, भवानीगंज आदि स्थानों पर भी स्वतंत्रता दिवस को लेकर लोग तिरंगा झंडा, फूलमाला और मिठाई आदि की खरीदारी के लिए पहुंचे।
हर घर तिरंगा यात्रा में लगे भारत माता के जयकारे: सिद्धार्थनगर। शहर में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में बृहस्पतिवार को नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद माधव के अगुवाई में हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा यात्रा निकाली गयी। भारत माता चौक से सिद्धार्थ तिराहा तक निकाली गई यात्रा में सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि तिरंगा झंडा भारत की समृद्धि, सामर्थ्य और सम्मान का प्रतीक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर हर- घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत आयोजित तिरंगा यात्रा के माध्यम से भाजपा जन- जन में राष्ट्र भक्ति का भाव बढ़ाने का अभियान चला रही हैं।
विज्ञापन
देश की जनता इस उत्सव को पूरे उमंग व उत्साह से मनाती है और देश के एक- एक घर पर तिरंगा लहराता है। इस अवसर पर विजय कांत चतुर्वेदी, सभासद धनंजय सहाय, फतेह बहादुर सिंह, अर्चिष्मान मिश्रा, कुलदीप द्विवेदी, ओम प्रकाश यादव आदि भारी संख्या में लोग शामिल रहे।