Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Pre-board examinations in secondary schools will be held from 12th

Siddharthnagar News: माध्यमिक विद्यालयों में प्री-बोर्ड की परीक्षाएं 12 से होंगी

Fri, 02 Jan 2026 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 02 Jan 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Pre-board examinations in secondary schools will be held from 12th
सिद्धार्थनगर। माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा बोर्ड परीक्षा की तिथियां घोषित किए जाने के बाद जिले के सभी राजकीय, सहायता प्राप्त और वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालयों में प्री-बोर्ड परीक्षा की तैयारियां तेज हो गई हैं। डीआईओएस ने प्री-बोर्ड की परीक्षा 12 जनवरी से 20 जनवरी तक आयोजित करने की तिथि निर्धारित की है। परीक्षा को निर्धारित तिथियों पर करवाने के लिए प्रधानाचार्यों को आवश्यक निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

जिले में 28 राजकीय विद्यालयों सहित 213 से अधिक माध्यमिक विद्यालय संचालित हैं। इनमें हाईस्कूल के कुल 37501 विद्यार्थी पंजीकृत हैं, जिनमें 19167 बालक और 18334 बालिकाएं शामिल हैं। वहीं, इंटरमीडिएट में कुल 27209 विद्यार्थी पंजीकृत हैं, जिनमें 13962 बालक और 13247 बालिकाएं हैं। बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी से 12 मार्च के बीच आयोजित की जाएगी। फरवरी माह में प्रयोगात्मक परीक्षाएं कराई जाएंगी।
विज्ञापन

इससे सभी विषयों की कक्षाएं नियमित रूप से चलाई जा रही हैं। शिक्षक विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण प्रश्नों का अभ्यास करा रहे हैं ताकि वे परीक्षा की प्रक्रिया को बेहतर ढंग से समझ सकें। प्री-बोर्ड परीक्षा का समय निर्धारित होने से उससे पूर्व पाठ्यक्रम को पूर्ण कराने का भी निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं विद्यालयों में हाईस्कूल के छात्रों को ओएमआर शीट भरने का अभ्यास कराया जा रहा है, प्री-बोर्ड परीक्षा प्रतिदिन सुबह 10:00 बजे से शुरू होकर दोपहर 1:15 बजे तक आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed