फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Power supply restored after four days; service resumed after replacing the pole

Siddharthnagar News: चार दिन बाद बहाल हुई बिजली, पोल बदलकर शुरू की आपूर्ति

Wed, 30 Sep 2026 11:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 30 Sep 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Power supply restored after four days; service resumed after replacing the pole
पकड़ी बाजार। शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र के छोटकी धनगढ़िया गांव में चार दिन से बंद बिजली आपूर्ति बुधवार को पांचवें दिन बहाल हो गई। बिजली विभाग ने 11 हजार वोल्ट के टूटे पोल को बदलकर आपूर्ति शुरू कराई। बिजली आने से उमस भरी गर्मी में परेशान ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

लगातार बारिश और तेज हवा के चलते शनिवार को धनगढ़िया गांव के पास सड़क किनारे लगा पोल पेड़ गिरने से क्षतिग्रस्त हो गया था। वन विभाग ने सड़क पर गिरे पेड़ को हटाकर आवागमन बहाल करा दिया था लेकिन बिजली का पोल नहीं बदला गया। इससे गांव की बिजली आपूर्ति चार दिन तक ठप रही। ग्रामीण मुनिराम, रामकिशन, सर्वजीत, रामप्रसाद, परशुराम, बुधु यादव और फेरु आदि ने समस्या को प्रमुखता से उठाने के लिए अमर उजाला की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed