फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Policemen accused of beating youths

Siddharthnagar News: पुलिसकर्मियों पर युवकों की पिटाई का आरोप

Sun, 17 Aug 2025 11:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 17 Aug 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Policemen accused of beating youths
शोहरतगढ़ (सिद्धार्थनगर)। नगर पंचायत बढ़नी बाजार में शनिवार रात 12 बजे के बाद श्रीकृष्ण भगवान के जन्मदिन का कार्यक्रम खत्म होने के बाद तीन पुलिसकर्मी ने दो युवकों को पीट दिया। इसका सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल से बनाया गया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, शनिवार को बढ़नी कस्बे में जन्माष्टमी त्योहार को लेकर जगह-जगह उत्सव से मनाया जा रहा था। 12 बजे के बाद कार्यक्रम खत्म होने के बाद नगर पंचायत वार्ड नंबर पांच के दो युवक पानी पीने के लिए बस स्टॉप तिराहे पर गए थे। आरोप है कि उसी दौरान ड्यूटी पर तैनात तीन पुलिसकर्मियों ने उन्हें पकड़ लिया और अभद्रता कर मारने-पीटने लगे।
विज्ञापन

इसी बीच स्थानीय निवासी विवेक ने उनको ऐसा करता देख विरोध किया तो उन पुलिसकर्मियों ने विवेक को किनारे ले जाकर बेहरमी मारा-पीटा। इस मामले की जानकारी होते ही आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और पुलिसकर्मियों के इस रवैया का विरोध करने लगे। देखते ही देखते मामले ने तूल पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की जानकारी होने पर नगर पंचायत बढ़नी के अध्यक्ष सुनील अग्रहरि ने तत्काल पुलिस अधीक्षक को फोन कर वारदात की जानकारी दी। अग्रहरि ने आरोप लगाया कि पुलिस असली तस्करों और चोरों पर कार्रवाई करने के बजाए निर्दोष युवकों को प्रताड़ित किया है।

अध्यक्ष ने एसपी से इन पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में सीओ शोहरतगढ़ पवीन प्रकाश ने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है। जांच की प्रकिया पूरी होने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed