फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Physical altercation amidst a family dispute; cases registered based on complaints from both sides

Siddharthnagar News: पारिवारिक विवाद में मारपीट, दोनों पक्षों की तहरीर पर रिपोर्ट

Sun, 11 Oct 2026 11:03 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 11 Oct 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Physical altercation amidst a family dispute; cases registered based on complaints from both sides
इटवा स्थानीय थाना क्षेत्र के गंगवार बुजुर्ग गांव का मामला
विज्ञापन

इटवा। स्थानीय थाना क्षेत्र के गंगवार बुजुर्ग गांव में पारिवारिक विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने शनिवार शाम प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एक पक्ष की राधिका पाठक ने तहरीर में आरोप लगाया कि आठ अक्तूबर की रात अमित पाठक, आदर्श पाठक, सौरभ पाठक, हनुमंत पाठक, विमला पाठक और सुमन ने उनके पति पंकज पाठक के साथ मारपीट की और वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया।
विज्ञापन

वहीं, दूसरे पक्ष के हनुमंत पाठक ने आरोप लगाया कि नौ अक्तूबर की रात उनके बेटे पंकज पाठक और दो अज्ञात लोगों ने उनके साथ मारपीट की। इसमें उनकी पत्नी विमला देवी के सिर में चोट आई जबकि बहू सुमन भी घायल हो गईं। उन्होंने घर के शेड को नुकसान पहुंचाने और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष अनिल कुमार दुबे ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed