फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Patients of high fever increased due to changing weather, platelets decreasing rapidly

Siddharthnagar News: बदलते मौसम में बढ़े तेज बुखार के मरीज, तेजी से घट रहीं प्लेटलेट्स

Sun, 17 Aug 2025 11:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 17 Aug 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Patients of high fever increased due to changing weather, platelets decreasing rapidly
मरीजों को परामर्श देते डाॅ. एससी शर्मा। 
सिद्धार्थनगर। अचानक बदले मौसम के साथ कभी तेज धूप तो कभी रुक-रुक कर हो रही बारिश से संक्रामक बीमारियों का प्रकोप बढ़ गया है। इससे वायरल के साथ हाई ग्रेड बुखार के मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है।
विज्ञापन

सिर्फ मेडिकल कॉलेज में पिछले एक सप्ताह के भीतर बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या में 30 प्रतिशत तक इजाफा हुआ है। इसमें भी कई मरीजों में प्लेटलेट्स की संख्या तेजी से घटने की शिकायत मिली है, जिसके लिए डॉक्टर डेंगू की जांच कराने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग के ओपीडी में वर्तमान समय में प्रतिदिन 100 से अधिक बुखार के पीड़ित मरीज आ रहे हैं।
निजी अस्पताल के साथ सीएचसी और पीएचसी पर इनकी संख्या और भी ज्यादा है। मेडिसिन विभाग के अध्यक्ष डॉ. गौरव दुबे ने बताया कि हाईग्रेड बुखार के बढ़ते मामलों के बीच पीड़ित मरीजों के खून में प्लेटलेट्स काफी कम हो जाने के मामले सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि 102 डिग्री फाॅरेनहाइट या इससे अधिक तापमान होने पर हाईग्रेड बुखार की स्थिति बनती है। ऐसे मरीजों के खून में प्लेटलेट्स काउंट काफी कम होने के मामले सामने आ रहे हैं। कई मामलों में मरीजों को प्लेटलेट्स चढ़ाना पड़ रहा है।

हालांकि, डेंगू बुखार नहीं होने की स्थिति में प्लेटलेट्स का काफी ज्यादा घटना अमूमन, जान पर खतरा नहीं बनता। बुखार होने पर खून की जांच करा लेने से प्लेटलेट्स का स्तर पता चल जाता है। बताया कि मौजूदा सीजन में बुखार होने पर कंप्लीट ब्लड काउंट (सीबीसी) जांच कराने की सलाह अधिकतर मरीजों को दी जा रही है, जिससे प्लेटलेट्स काउंट आदि की स्थिति का पता चलता है। प्लेटलेट्स घटने का रुझान होने पर समय रहते मरीज की जरूरी देखभाल हो जाने से जिंदगी खतरे में पड़ने की संभावना कम हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed