Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Patients' health checked, medication provided, and advice given on protection against the cold

Siddharthnagar News: जांची गई मरीजों की सेहत, दी दवा, ठंड से बचाव की सलाह

Sun, 15 Nov 2026 11:11 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 15 Nov 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Patients' health checked, medication provided, and advice given on protection against the cold
- प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित हुआ मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला, डॉक्टरों ने गुनगुना पानी पीने और गर्म कपड़े पहनने की दी सलाह
विज्ञापन

- डुमरियागंज क्षेत्र के दो स्वास्थ्य केंद्रों पर चिकित्सक मिले अनुपस्थित
सिद्धार्थनगर। जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। अधिकतर मरीज सर्दी-जुकाम, खांसी और बुखार से पीड़ित मिले। चिकित्सकों ने दवाएं वितरित कीं। साथ ही ठंड से बचाव के लिए गुनगुना पानी पीने और गर्म कपड़े पहनने की सलाह दी। वहीं, डुमरियागंज क्षेत्र के दो स्वास्थ्य केंद्रों पर चिकित्सक अनुपस्थित मिलने से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

दो डॉक्टर मिले अनुपस्थित, मरीजों को इलाज में दिक्कत
डुमरियागंज। क्षेत्र के आठ नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें कुल 133 मरीजों का उपचार कर उन्हें निशुल्क दवाएं दी गईं। डुमरियागंज में डॉ. रामकिशोर प्रजापति और डॉ. अखिलेश कसौधन ने 17 मरीजों का उपचार किया। यहां शुगर, बीपी, पेट दर्द और चर्म रोग से पीड़ित मरीज पहुंचे। टीबी की जांच भी की गई।
विज्ञापन

चकचई में डॉ. अनवारुल हक ने 23 मरीजों का उपचार किया। यहां बुखार, सर्दी-खांसी और शरीर दर्द की शिकायत लेकर मरीज पहुंचे। देईपार में 21 और नौवागांव में 19 मरीजों की जांच की गई। नौवागांव में चिकित्सक के अनुपस्थित रहने से मरीजों को परेशानी हुई। रसूलपुर में 17 मरीजों की जांच कर दवाएं दी गईं। यहां खांसी, जुकाम, बुखार और खुजली की शिकायत वाले मरीज पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अजगरा में 15 मरीजों की जांच की गई लेकिन यहां चिकित्सक और स्वीपर अनुपस्थित रहे। भवानीगंज में डॉ. हरिशंकर चौधरी ने 13 मरीजों का उपचार किया। बढ़नी चाफा में डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने आठ मरीजों की जांच कर दवाएं वितरित कीं।
इस संबंध में सीएचसी बेवा के अधीक्षक डॉ. विकास चौधरी ने बताया कि अजगरा के चिकित्सक अवकाश पर हैं। स्वीपर के अनुपस्थित रहने पर नोटिस जारी किया जाएगा। वहीं, नौवागांव के चिकित्सक का स्थानांतरण हो चुका है। इस कारण वहां फिलहाल कोई चिकित्सक तैनात नहीं है।

गठिया रोग के मरीज बढ़े
ढेबरुआ। बढ़नी ब्लॉक के स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें सबसे अधिक मरीज सर्दी-जुकाम, बुखार, पेट दर्द और गठिया की शिकायत लेकर पहुंचे। कई मरीज कई दिनों से बुखार से पीड़ित थे। टाइफाइड की आशंका को देखते हुए चिकित्सकों ने ऐसे मरीजों को खून की जांच कराने की सलाह दी। गंभीर मरीजों को हायर सेंटर रेफर किया गया। अधिकांश केंद्रों पर दवाएं उपलब्ध रहीं और मरीजों को निशुल्क दवाएं दी गईं।
बढ़नी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत आयोजित मेलों में कुल 49 मरीज पहुंचे। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अकरहरा में 19, भुतहवा में 18 और मोहनकोला में 12 मरीजों ने स्वास्थ्य लाभ लिया। बढ़नी पीएचसी के अधीक्षक डॉ. अविनाश चौधरी ने बताया कि मेले में आए सभी मरीजों की जांच कर उन्हें उचित उपचार और जरूरी परामर्श दिया गया।

जन आरोग्य मेले में 324 मरीजों का हुआ उपचार
भनवापुर। भनवापुर ब्लॉक क्षेत्र के पीएचसी तरहर, बिजौरा, सोहना, कोहडौरा और बिस्कोहर में रविवार को आयोजित जन आरोग्य मेले में कुल 324 मरीजों का उपचार कर निशुल्क दवाएं वितरित की गईं। मेले में खांसी, गले में खराश, एसिडिटी, फंगल संक्रमण, जोड़ों के दर्द और त्वचा रोग से पीड़ित मरीज पहुंचे।
तरहर में डॉ. आशीष सत्यार्थी ने 64, बिजौरा में डॉ. ईशदेव आर्य ने 49, सोहना में डॉ. एससी शर्मा ने 55, कोहडौरा में डॉ. राहुल कुमार ने 84 और बिस्कोहर में डॉ. एहतिशाम अहमद ने 72 मरीजों का उपचार किया।

इस दौरान अधीक्षक डॉ. शैलेंद्र मणि ओझा ने पीएचसी बिजौरा और तरहर का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अस्पतालों में आवश्यक दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस मौके पर पीएन तिवारी, त्रिशूलधर चतुर्वेदी, धीरज राय, अंबुज श्रीवास्तव, अखिलेश तिवारी सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed