Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: 24 participants trained for the district-level Scout-Guide rally

Siddharthnagar News: जनपदीय स्काउट-गाइड रैली के लिए 24 प्रतिभागियों को दिया प्रशिक्षण

Sun, 15 Nov 2026 11:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 15 Nov 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: 24 participants trained for the district-level Scout-Guide rally
औराताल। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के राष्ट्रीय इंटर कॉलेज, तुरकौलिया में भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश की ओर से आयोजित प्रशिक्षण शिविर में जनपदीय स्काउट-गाइड रैली की तैयारियों को लेकर अभ्यास कराया गया। इसमें चयनित 24 स्काउट प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

जिला संगठन आयुक्त स्काउट अमित कुमार शुक्ल और ट्रेनिंग काउंसलर स्काउट राम शर्मा ने प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दिया। इस दौरान स्काउट वर्दी धारण करने का तरीका, अनुशासन, मार्च पास्ट, कदमताल, कलर पार्टी का गठन एवं संचालन, ध्वज के प्रति सम्मान और प्राथमिक चिकित्सा का अभ्यास कराया गया। साथ ही रैली में होने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं की जानकारी देकर बेहतर प्रदर्शन के लिए दिशा-निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

प्रशिक्षकों ने कहा कि स्काउट-गाइड गतिविधियों से विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, सेवाभाव, सहयोग और आत्मनिर्भरता की भावना विकसित होती है। जनपदीय रैली रफी मेमोरियल इंटर कॉलेज, रफीनगर, चकचई में प्रस्तावित है। इसी को लेकर विद्यालय के चयनित प्रतिभागियों को तैयार किया जा रहा है, ताकि वे विभिन्न प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed