{"_id":"6b032bac0a625048ac0051e6","slug":"siddharthnagar-news-patients-health-assessed-medication-provided-along-with-advice-on-preventive-measures-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-168599-2026-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: जांची गई मरीजों की सेहत, दवा के साथ दी बचाव की सलाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: जांची गई मरीजों की सेहत, दवा के साथ दी बचाव की सलाह
Sun, 22 Nov 2026 11:21 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 22 Nov 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
- जिले के विभिन्न प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित हुआ मेला, सर्दी, खांसी और बुखार के मरीजों की संख्या रही अधिक
- 538 मरीजों का हुआ उपचार
सिद्धार्थनगर। जिले के विभिन्न प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें कुल 538 मरीजों की जांच कर उपचार किया गया। मौसम में बदलाव के चलते सर्दी, खांसी, बुखार और बदन दर्द के मरीज अधिक पहुंचे। इसके अलावा बीपी, शुगर, त्वचा और पेट संबंधी समस्याओं से पीड़ित लोगों की भी जांच कर निशुल्क दवाएं दी गईं।
डुमरियागंज में 154 मरीजों का उपचार
डुमरियागंज। क्षेत्र के आठ स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित मेले में 154 मरीजों की जांच की गई। डुमरियागंज में 22, अजगरा में 30, देईपार में 19, नौवागांव में 20, रसूलपुर में 11, चकचई में 21, भवानीगंज में 16 और बढ़नी चाफा में 15 मरीजों का उपचार किया गया। मरीजों में सर्दी, खांसी, बुखार, बीपी, शुगर और त्वचा संबंधी समस्याएं प्रमुख रहीं।
भनवापुर में 308 मरीजों की हुई जांच
भनवापुर। क्षेत्र के पीएचसी तरहर, बिजौरा, सोहना, कोहड़ौरा और बिस्कोहर में आयोजित मेले में 308 मरीजों का उपचार किया गया। तरहर में 59, बिजौरा में 37, सोहना में 43, कोहड़ौरा में 90 और बिस्कोहर में 79 मरीजों को निशुल्क दवाएं दी गईं। अधीक्षक डॉ. शैलेंद्र मणि ओझा ने सोहना और बिजौरा स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पतालों में पर्याप्त मात्रा में दवाएं उपलब्ध रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
बढ़नी में 53 मरीजों ने लिया लाभ
ढेबरुआ। बढ़नी ब्लॉक के स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित मेले में 53 मरीज पहुंचे। पीएचसी अकरहरा में 25, भुतहवा में 17 और मोहनकोला में 11 मरीजों की जांच की गई। अधीक्षक डॉ. अविनाश चौधरी ने बताया कि सभी मरीजों को उपचार और जरूरी परामर्श दिया गया। कई दिनों से बुखार से पीड़ित मरीजों को टाइफाइड की आशंका पर खून की जांच कराने की सलाह दी गई। गंभीर मरीजों को उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर किया गया।
पकड़ी लालपुर में 23 मरीजों की जांच
पकड़ी बाजार। जोगिया ब्लॉक के न्यू पीएचसी पकड़ी लालपुर में आयोजित मेले में डॉ. पुनीत कुमार श्रीवास्तव ने 23 मरीजों की जांच कर दवाएं दीं। मरीजों में खांसी, बुखार, बीपी, पेट दर्द, सांस फूलने और त्वचा संबंधी समस्याएं रहीं। चिकित्सक ने मरीजों को जरूरी सावधानियां बरतने की सलाह दी।