Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Five-km road built 20 years ago in poor condition; villagers demand reconstruction

Siddharthnagar News: 20 साल पहले बनी पांच किमी सड़क बदहाल, ग्रामीणों ने की पुनर्निर्माण की मांग

Sun, 22 Nov 2026 11:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 22 Nov 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Five-km road built 20 years ago in poor condition; villagers demand reconstruction
- बगहवा-सिसई मार्ग जर्जर, गड्ढों में तब्दील सड़क से बढ़ रहा हादसों का खतरा
विज्ञापन

खुनुवां। भारत-नेपाल सीमा से सटे बगहवा-सिसई संपर्क मार्ग की हालत बेहद खराब हो गई है। करीब पांच किलोमीटर लंबी इस सड़क का 20 साल पहले निर्माण हुआ था लेकिन तब से मरम्मत नहीं कराई गई। ग्रामीणों ने सड़क के पुनर्निर्माण के साथ जलभराव वाले स्थान पर पुल बनवाने की मांग की है।
यह संपर्क मार्ग शोहरतगढ़-खुनुवां मुख्य मार्ग को बगहवा, चेतरा, सिसई, सेहरिया और करमा गांवों से जोड़ता है। ग्रामीणों के लिए खुनुवां कस्बे, शोहरतगढ़ और अन्य प्रमुख स्थानों तक पहुंचने का यह महत्वपूर्ण रास्ता है। लंबे समय से मरम्मत नहीं होने के कारण सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। गिट्टियां उखड़कर पटरियों पर फैल गई हैं। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी हो रही है। कई स्थानों पर सड़क से गुजरना जोखिम भरा हो गया है। चेतरा गांव में चौराहे से मुबारक अली के घर तक सड़क सबसे अधिक क्षतिग्रस्त है।
विज्ञापन

इस मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों लोगों के साथ स्कूली बच्चों का भी आवागमन होता है। चेतरा और सिसई स्थित प्राथमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राएं इसी रास्ते से आते-जाते हैं। बरसात के दिनों में गड्ढों में पानी भर जाने से उनकी परेशानी बढ़ जाती है। पानी जमा होने के कारण गड्ढों की गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता, जिससे पैदल राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों के लिए दुर्घटना का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण केशरी प्रसाद, श्यामलाल यादव, नदीम शेख, गंगाधर मिश्र, मधुर श्याम गिरी, पूर्व प्रधान किस्मत अली, करार अहमद और प्रताप बहादुर श्रीवास्तव ने बताया कि करीब दो दशक पहले बनी सड़क की लंबे समय से मरम्मत नहीं हुई है। विभागीय उपेक्षा के कारण सड़क लगातार जर्जर होती चली गई। अब लोगों को रोजाना आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही है।
वहीं, दिनेश कुमार मिश्र, गुड्डू शेख, गंगाधर मिश्र और दयाराम पांडेय ने बताया कि चेतरा गांव से आगे आम के बाग के पास जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं है। बरसात में पानी जमा होने से सड़क और अधिक क्षतिग्रस्त हो जाती है। ग्रामीणों ने यहां पुल या उचित जलनिकासी संरचना बनवाने के साथ पूरे पांच किलोमीटर मार्ग का नए सिरे से निर्माण कराने की मांग की है।

इस संबंध में पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन कमल किशोर ने बताया कि उन्हें सड़क के बारे में जानकारी नहीं है। पता कराया जाएगा कि इसका निर्माण किस योजना के तहत हुआ था। इसके बाद आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed