{"_id":"6ace74701e9baddbcb064764","slug":"siddharthnagar-news-panic-after-thefts-at-two-shops-in-a-single-night-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-166404-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: एक ही रात में दो दुकानों में चोरी से दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: एक ही रात में दो दुकानों में चोरी से दहशत
Tue, 13 Oct 2026 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 13 Oct 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
सदर थाना क्षेत्र के झुलनीपुर चौराहे पर हुई घटना
सिद्धार्थनगर। स्थानीय थाना क्षेत्र के झुलनीपुर चौराहे पर सोमवार रात चोरों ने किराने की दुकान का शटर तोड़कर और मोबाइल की दुकान का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। एक ही रात दो दुकानों को निशाना बनाए जाने से स्थानीय व्यापारियों में दहशत का माहौल है। दुकानदारों की मेहनत की कमाई पर हाथ साफ कर चोरों ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
जानकारी के अनुसार चोरों ने किराने की दुकान का शटर तोड़कर अंदर प्रवेश किया। किराना व्यवसायी प्रदीप पासवान ने आरोप लगाया कि दुकान में रखा ग्यारह हजार रुपए और दुकान में रखा तेल आदि किराने की सामग्री गायब मिले। वहीं, दूसरी दुकान का ताला तोड़कर मोबाइल की दुकान में चोरी की। जहां से मोबाइल के दुकानदार शिवपाल ने बताया कि दुकान से लगभग दो हजार रुपया और डाटा केबल मोबाइल एसेसरीज आदि गायब हैं।
सुबह दुकानदारों को घटना की जानकारी हुई तो उनके होश उड़ गए। दुकानों के शटर और ताले टूटे देखकर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस से मामले की गंभीरता से जांच कर चोरी की घटनाओं का जल्द खुलासा करने और आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है।
विज्ञापन
इस संबंध नवीन सिंह ने इस संबंध में कहा कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।