{"_id":"690f89f9a2fb35f74e09eba3","slug":"siddharthnagar-news-one-arrested-with-282-bottles-of-nepali-liquorsiddharthnagar-news-one-arrested-with-282-bottles-of-nepali-liquor-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-147843-2025-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: 282 शीशी नेपाली शराब के साथ एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: 282 शीशी नेपाली शराब के साथ एक गिरफ्तार
Sat, 08 Nov 2025 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 08 Nov 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
ढेबरुआ। भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी महादेव बुजुर्ग टीम के जवानों ने शनिवार को नेपाली शराब के साथ इरफान को गिरफ्तार किया। एसएसबी उपनिरीक्षक मृदुल सेन ने बताया सूचना मिली थी कि ई-रिक्शा के माध्यम से नेपाली शराब धनौरा गांव से बरगदवा की ओर लाई जा रही है।
सूचना के आधार पर विशेष गश्ती दल गठित कर टीम को रवाना किया गया। एक ई-रिक्शा सामान से लदा हुआ नजर आया, जिसे रोककर जांच की गई। पूछताछ में चालक ने अपना नाम इरफान अहमद निवासी कल्लन डीह पोस्ट बढ़नी थाना ढेबरुआ बताया। रिक्शा की तलाशी लेने पर कुल 282 नेपाली शराब (300 एमएल की बोतलें) बरामद हुईं। चालक ने बताया कि वह यह शराब नेपाल में एक महिला से लेकर भारत में बेचने के लिए ला रहा था। इसके बदले उसे 500 रुपये मिलने थे। एसएसबी जवानों ने ई-रिक्शा व शराब को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया। पूछे जाने पर वह संबंधित कागजात नहीं दिखा सका। बाद में शराब, ई-रिक्शा और आरोपी को आवश्यक कार्रवाई के लिए सीमा शुल्क बढ़नी के सुपुर्द कर दिया गया।