फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Nurse's salary cut, notice issued to pharmacist and lab technician

Siddharthnagar News: नर्स का काटा वेतन, फार्मासिस्ट व लैब टेक्नीशियन को नोटिस

Thu, 31 Jul 2025 10:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 31 Jul 2025 10:51 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Nurse's salary cut, notice issued to pharmacist and lab technician
सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी डाॅ. राजा गणपति आर ने बांसी क्षेत्र के नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोनहाडीह का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने लेबर रूम की जांच की। इस दौरान स्टाफ नर्स अनुपस्थित थी। जिलाधिकारी ने स्टाफ नर्स का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इसके साथ ही लेबर रूम रजिस्टर को देखा, जिसमें तीन डिलिवरी हुई थी। उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए फार्मासिस्ट अमित कुमार से स्पष्टीकरण तलब किया। डीएम ने निर्देश दिया कि प्रतिमाह कम से कम 20 डिलिवरी होनी चाहिए। सभी उपकरण उपलब्ध थे। उन्होंने निर्देश दिया कि ग्राम प्रधान, आशा, आंगनबाड़ी के साथ बैठक कर लोगों को जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही बैठक की फोटो भेजने के लिए भी निर्देशित किया।
विज्ञापन

इसके बाद डीएम लैब में पहुंचे। इस दौरान एचबी किट उपलब्ध नहीं था। जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए लैब टेक्नीशियन सतीश राय को नोटिस देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed