{"_id":"693c5c38ff1efbfa47063345","slug":"siddharthnagar-news-notice-pasted-at-the-house-of-the-accused-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-149779-2025-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: आरोपी के घर नोटिस चस्पा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: आरोपी के घर नोटिस चस्पा
Fri, 12 Dec 2025 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 12 Dec 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
शोहरतगढ़। गिरोह बंद और समाज विरोधी कार्य करने वाले और न्यायालय से वांछित आरोपी के घर ढेबरुआ थाना क्षेत्र के बढ़नी वार्ड दो में नोटिस चस्पा किया है।
शोहरतगढ़ थानाध्यक्ष नवीन कुमार सिंह ने बताया कि ढेबरुआ थाना क्षेत्र के बढ़नी वार्ड दो निवासी विजय कुमार जायसवाल उर्फ पहाड़ी के विरुद्ध ढेबरुआ थाने में 30 अप्रैल 2025 को प्राथमिकी दर्ज की गई थी। आरोपित तभी से भागा हुआ है। पुलिस के बार-बार दबिश देने पर भी वह हाथ नहीं लगा और न्यायालय में भी पेश नहीं हुआ। शुक्रवार को न्यायालय के आदेश पर पुलिस टीम के साथ आरोपी के घर पहुंच कर नोटिस चस्पा किया है।