फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: No inconvenience during Dussehra and Diwali; administration busy filling potholes on roads

Siddharthnagar News: दशहरा-दिवाली पर नहीं होगी परेशानी सड़कों के गड्ढे भरने में जुटा प्रशासन

Sun, 11 Oct 2026 11:15 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 11 Oct 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: No inconvenience during Dussehra and Diwali; administration busy filling potholes on roads
बढ़नी। दशहरा और दिवाली के त्योहारों को देखते हुए नगर पंचायत प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। नगर क्षेत्र में सफाई, पेयजल और बिजली व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के साथ ही सड़कों के गड्ढों को भरने पर जोर दिया जा रहा है। नगर पंचायत प्रशासन का प्रयास है कि त्योहारों के दौरान श्रद्धालुओं और आम लोगों को आवागमन में किसी तरह की परेशानी न हो।
विज्ञापन

नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील अग्रहरि ने बताया कि जिन वार्डों में सड़कों पर गड्ढे हैं, उन्हें चिह्नित कर दुरुस्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। खासकर दुर्गा मूर्तियों को लाने-ले जाने और विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं को किसी तरह की दिक्कत न हो, इसके लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने पर ध्यान दिया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने नगरवासियों से अपील की कि त्योहारों के दौरान कहीं भी सड़क, सफाई, पेयजल या अन्य किसी व्यवस्था से संबंधित समस्या सामने आए तो इसकी जानकारी नगर पंचायत कार्यालय अथवा उन्हें सीधे दें। इससे समय रहते समस्या का समाधान कराया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अध्यक्ष ने कहा कि दशहरा और दिवाली महत्वपूर्ण त्योहार हैं। इन्हें शांतिपूर्ण और सुविधाजनक ढंग से संपन्न कराने के लिए नगर पंचायत प्रशासन के साथ नागरिकों का सहयोग भी जरूरी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने क्षेत्र की समस्याओं से प्रशासन को अवगत कराएं, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed