{"_id":"68aca5bc744e62ded00d552a","slug":"siddharthnagar-news-nine-bags-of-urea-caught-at-the-border-were-being-taken-to-nepal-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-143415-2025-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: बाॅर्डर पर पकड़ा गया नौ बोरी यूरिया, ले जा रहे थे नेपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: बाॅर्डर पर पकड़ा गया नौ बोरी यूरिया, ले जा रहे थे नेपाल
Mon, 25 Aug 2025 11:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 25 Aug 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
एसएसबी कैंप बानगंगा के जवानों ने यूरिया खाद पकड़ा।
खुनुवां। एसएसबी 43वीं वाहिनी सीमा चौकी बानगंगा के जवानों ने विशेष गश्त के दौरान सोमवार को परसौना गांव के पास सीमा स्तंभ संख्या 557 के पास नेपाल ले जा रहा नौ बोरी यूरिया जब्त किया। इसके बाद उसे कस्टम को सुपुर्द कर दिया।
एसएसबी से मिली जानकारी के अनुसार सीमा चौकी बानगंगा से विशेष गश्ती दल सीमा स्तंभी संख्या 557 के समीप तैनात थे। इसी बीच गश्ती दल की ओर से देखा गया कि कुछ लोग साइकिल पर बोरी लेकर परसौना गांव के रास्ते सीमा स्तंभ संख्या 557 के समीप से नेपाल की तरफ जा रहे हैं। जैसे ही उनकी नजर गश्ती दल पर पड़ी, वे दूर ही साइकिल से सामान गिराकर नेपाल में भाग गए।
गश्ती दल ने सभी बोरियों को इकट्ठा किया, जिसमें नौ बोरी यूरिया बरामद हुआ। इसे अग्रिम कार्रवाई के लिए पुलिस चौकी खुनुवां को सुपुर्द कर दिया गया।ा