{"_id":"690f81db0704f4f0eb0a1795","slug":"siddharthnagar-news-nepali-youth-killed-in-road-accident-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-147806-2025-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: सड़क हादसे में नेपाली जवान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: सड़क हादसे में नेपाली जवान की मौत
Sat, 08 Nov 2025 11:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 08 Nov 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुनुवां। सीमा से सटे नेपाल के कपिलवस्तु जिले में शुक्रवार दोपहर बाद तौलिहवा-लुंबिनी पोस्टल रोड दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर के बाद ट्रक की चपेट में आने से रूपनदेही निवासी सहायक कांस्टेबल रामविलास यादव (35) की मौत हो गई। जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा शुद्धोधन ग्रामीण नगर पालिका-3 के सानो सिसहनिया के पास करीब तीन बजे हुआ।
जानकारी के अनुसार, रूपनदेही जिले के रोहिणी ग्रामीण नगर पालिका-7 निवासी निरंजन यादव और राम विलास यादव लंबनी से तौलिहवा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। बाइक के पीछे बैठे राम विलास यादव (35) सड़क पर गिर पड़े और ट्रक के नीचे आ गए। ट्रक उन्हें कुचलते हुए आगे बढ़ गया। गंभीर अवस्था में उन्हें कपिलवस्तु अस्पताल, तौलिहवा ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। रामविलास यादव कपिलवस्तु के कोपवा पुलिस चौकी में सहायक कांस्टेबल के पद पर काम कर रहे थे।
पुलिस उपाधीक्षक रिपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि हादसे में एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसका उपचार जारी है। वहीं एक कांस्टेबल की सड़क हादसे में मौत हुई है। जिला पुलिस कार्यालय ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा है कि कार्यालय उनके परिवार को आवश्यक सहयोग प्रदान करेगा।