{"_id":"6ab16c9571ea2a50ba06b5b8","slug":"siddharthnagar-news-motorcyclist-injured-in-collision-with-pickup-truck-dies-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-165047-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: पिकअप की टक्कर से घायल बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: पिकअप की टक्कर से घायल बाइक सवार युवक की मौत
Mon, 21 Sep 2026 11:12 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 21 Sep 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
- त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के बिस्कोहर-इटवा मार्ग पर भदांव गांव के पास हुआ था हादसा
भनवापुर। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के बिस्कोहर-इटवा मार्ग पर भदांव गांव के पास शनिवार रात पिकअप की टक्कर से घायल बाइक सवार युवक की रविवार की रात बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में मौत हो गई। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिवार को सौंप दिया।
जानकारी के अनुसार क्षेत्र के धनोहरी गांव निवासी शिव बालक (25) पुत्र राजकुमार शनिवार रात बाइक से बिस्कोहर से इटवा की ओर जा रहा था। अभी वह भदांव गांव के पास सामने से आ रही पिकअप ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में उसके सिर में गंभीर चोट लगी। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें इटवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल और बाद में बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया। रविवार देर रात उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक पिकअप लेकर भाग निकला। त्रिलोकपुर पुलिस सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से पिकअप और चालक की पहचान करने में जुटी है।
इस संबंध में थानाध्यक्ष अनूप कुमार मिश्र ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया गया है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।