{"_id":"6aecc2392e228115260714f6","slug":"siddharthnagar-news-motorcycle-collides-with-a-nilgai-three-youths-injured-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-167731-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: नीलगाय से टकराई बाइक, तीन युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: नीलगाय से टकराई बाइक, तीन युवक घायल
Thu, 05 Nov 2026 11:21 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 05 Nov 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
- गोहर चौराहे के पास बांसी-धानी मार्ग पर हुआ हादसा, तीनों महराजगंज के रहने वाले
सकरपार। बांसी-धानी मार्ग पर गोहर चौराहे के पास बृहस्पतिवार को नीलगाय से टकराकर बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने तीनों घायलों को 50 शैय्यायुक्त संयुक्त चिकित्सालय बांसी पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल एक युवक को माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार, महराजगंज जिले के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के घिवपिड गांव के टोला चक्रवाराण निवासी दीपक साहनी (18) पुत्र रामनाथ, शिवम साहनी (18) पुत्र ओमप्रकाश और धनंजय (17) पुत्र शिवप्रसाद पल्सर बाइक से बृहस्पतिवार को बांसी बाजार आए थे। खरीदारी करने के बाद तीनों शाम करीब चार बजे बाइक से घर लौट रहे थे।
तीनों गोहर चौराहे के पास पहुंचे थे कि अचानक सड़क पर नीलगाय आ गई। इससे बाइक चालक नियंत्रण खो बैठा और बाइक नीलगाय से टकरा गई। हादसे में तीनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद बांसी कोतवाली की सीसी पुलिस टीम ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने दीपक साहनी की गंभीर हालत को देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन
बांसी कोतवाल महेंद्र प्रताप चतुर्वेदी ने बताया कि हादसे की जानकारी घायलों के परिजन को मोबाइल फोन से दे दी गई है।