{"_id":"6a93311b793d3c39d20f80d6","slug":"siddharthnagar-news-model-library-ready-dream-of-studying-set-to-be-realized-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-163656-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: मॉडल लाइब्रेरी तैयार, पढ़ाई का सपना होगा साकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: मॉडल लाइब्रेरी तैयार, पढ़ाई का सपना होगा साकार
Sun, 30 Aug 2026 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 30 Aug 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- भारतभारी में डिजिटल लाइब्रेरी बनकर तैयार जल्द होगा उद्घाटन, 1.38 करोड़ रुपये से हुआ है वातानुकूलित डिजिटल लाइब्रेरी का निर्माण
भारतभारी।आदर्श नगर पंचायत भारत भारी के वार्ड नंबर आठ जानकी नगर (बढ़नी) में डिजिटल लाइब्रेरी बनकर तैयार है। इसके उद्घाटन के बाद लाइब्रेरी में बैठक बच्चे पढ़ाई कर सकेंगे। आधुनिक सुविधाओं से लैस लाइब्रेरी वातानुकूलित भी है।
नगर पंचायत भारतभारी की ओर से क्षेत्र के युवाओं को पढ़ाई में सहूलियत मिल सके। इसके लिए लाइब्रेरी बनाए जाने की कवायद शुरू की थी। आकांक्षी योजना के तहत 1.38 करोड़ की लागत से निर्माण की स्वीकृति मिली थी। निर्माण भी शुरू हुआ और अब बनकर तैयार हो गई है। यह डिजिटल लाइब्रेरी पूरी तरह वातानुकूलित बनाई गई है। इसमें 50 केबिन बनाए गए हैं। इसमें 25 पुरुष और 25 केबिन महिलाओं के लिए होगा।
भारतभारी क्षेत्र के छात्र आलेख पांडेय ने कहा की वातानुकूलित डिजिटल लाइब्रेरी नगर पंचायत द्वारा बनाई गई है जो क्षेत्र के छात्र-छात्राओं के लिए अध्ययन में काफी लाभदायक होगी। डिजिटल लाइब्रेरी बनकर तैयार है। अब हम लोगों को इंतजार है कि अध्ययन कब से शुरू होगा। छात्र आदर्श गौतम ने बताया की हम यही लाइब्रेरी के सामने इंटर काॅलेज में पढ़ते हैं। जब ये डिजिटल लाइब्रेरी बनना शुरू हुआ था, तब हमको लोगों में काफी हर्ष हुआ था कि अब हम लोगों की पढ़ाई में और ऊर्जा मिलेगी। स्कूल के बाद लाइब्रेरी में आकर पढ़ाई करेंगे।
विज्ञापन
इस संबंध में नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्र प्रकाश वर्मा उर्फ चंदू चौधरी ने बताया कि डिजिटल लाइब्रेरी बनकर तैयार है सिर्फ बिजली सप्लाई के लिए विभाग को पत्र लिखा गया है। इसके लिए अलग से ट्रांसफाॅर्मर लगना है, इसलिए देरी हो रही है। विद्युत आपूर्ति शुरू होते ही संचालन शुरू कर दिया जाएगा।