{"_id":"6a933371e83650386c01dd39","slug":"siddharthnagar-news-number-of-freight-vehicles-heading-to-nepal-via-the-khunuwa-maryadpur-route-has-decreased-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-163637-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: खुनुवां-मर्यादपुर मार्ग पर नेपाल जाने वाले मालवाहक वाहन घटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: खुनुवां-मर्यादपुर मार्ग पर नेपाल जाने वाले मालवाहक वाहन घटे
Sun, 30 Aug 2026 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 30 Aug 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
खुनुवां। नेपाल में पिछले बुधवार को आई अचानक बाढ़ से हुई जन-धन की तबाही का असर भारत-नेपाल सीमा के खुनुवां-मर्यादपुर मार्ग से होने वाले पारगमन व्यापार पर भी पड़ा है। बाढ़ की त्रासदी के बाद इस मार्ग से नेपाल जाने वाले मालवाहक वाहनों की संख्या में कमी आई है।
हालांकि, शनिवार दोपहर बाद नेपाल के प्रमुख मार्गों पर आवागमन पूरी तरह बहाल होने से व्यापारिक गतिविधियों की रफ्तार लौटने और व्यवस्था धीरे-धीरे सामान्य होने की उम्मीद है।
नेपाल सरकार के द्वारा घोषित शनिवार व रविवार अवकाश के बावजूद इस रुट पर ट्रेड के भारी मालवाहक वाहनों की कतार नेपाल में प्रवेश करते देखी जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, बाढ़ से पहले खुनुवां-मर्यादपुर सीमा मार्ग से प्रतिदिन करीब 60 से 65 भारी मालवाहक वाहन नेपाल के बुटवल, भैरहवा, तौलिहवा और नारायणघाट समेत विभिन्न शहरों तक जाते थे। बाढ़ के बाद इनकी संख्या घटकर करीब 35 से 40 रह गई है। इससे भारी मालवाहक वाहनों के आवागमन में करीब 10 प्रतिशत की कमी बताई जा रही है।
विज्ञापन
इसी तरह खाद्यान्न और फल-सब्जियों की आपूर्ति करने वाले वाहनों के आवागमन पर भी असर पड़ा है। गेहूं, चावल, आलू और प्याज लदे ट्रकों के अलावा टमाटर, लौकी, नींबू, पपीता, छोटे आकार के सेब, तरबूज आदि फल-सब्जियों को लेकर जाने वाली छोटी गाड़ियों की संख्या में भी कमी आई है।