फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: MLC Elections: Get eligible candidates' names registered in the voter list

एमएलसी चुनाव : मतदाता सूची में पात्रों के दर्ज कराएं नाम

Thu, 23 Oct 2025 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 23 Oct 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: MLC Elections: Get eligible candidates' names registered in the voter list
इटवा भाजपा कार्यालय में आयोजित बैठक को संबोधित करते पूर्व मंत्री डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी। स्रोत
इटवा। इटवा कस्बे में स्थित भाजपा कार्यालय में बुधवार को कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। इसमें पूर्व शिक्षामंत्री ने कहा कि शिक्षक व स्नातक चुनावों को लेकर तैयार की जा रही है।
विज्ञापन

मतदाता सूचियों में आप सभी कार्यकर्ता गांवों में जाकर छूटे हुए पात्र मतदाताओं का नाम सूची में दर्ज कराएं। किसी भी दशा में पात्र मतदाता के नाम छूटने न पाएं।पूर्व मंत्री डाॅ. सतीश चंद्र द्विवेदी ने कहा कि लोकतंत्र में मतदाताओं का ही महत्व है। कहा कि आज शिक्षक व स्नातक चुनावों के लिए घोषित व संभावित प्रत्याशियों ने शिक्षक व स्नातक सीटों पर छूटे पात्र मतदाताओं का नाम दर्ज कराने का काम तेज कर दिया है।
विज्ञापन

शिक्षक संगठन से जुड़े शिक्षक मतदाता सूचियों में नाम दर्ज कराने के लिए विद्यालयों में पहुंच रहे हैं। अन्य राजनीतिक दलों के प्रत्याशी भी गांव-गांव में अपनी टीमें भेजकर छूटे हुए स्नातकों के वोट मतदाता सूची में दर्ज करा रहे हैं। ऐसे में भाजपा शिक्षक व स्नातक सीटों को जीतने के लिए बड़ी व्यूह रचना की है। महानगर व जिलों में संयोजक व सह संयोजक बनाने के साथ ही विधानसभा स्तर पर संयोजक तय कर दिए गए हैं। यह संयोजक प्रतिदिन बैठकें करके आप सभी कार्यकर्ताओं से प्रगति रिपोर्ट ले रहे हैं। ऐसे में किसी भी तरह की शिथिलता नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed