फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: MLA listens to villagers' grievances at a public meeting

Siddharthnagar News: चौपाल में विधायक ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

Tue, 22 Sep 2026 11:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 22 Sep 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: MLA listens to villagers' grievances at a public meeting
तुलसियापुर। बढ़नी ब्लाॅक क्षेत्र के हलौरा गांव में मंगलवार को ग्राम चौपाल-गांव की समस्या का गांव में समाधान कार्यक्रम में शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा ने मौजूद ग्रामीणों को केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं को विस्तार से बताया। इस दौरान ग्रामीणों ने सड़क व बिजली की समस्या से संबंधित शिकायत की।
विज्ञापन

राजू यादव व आज्ञाराम ने मिनी हाईमास्ट लाइट की मांग की। बुद्धिराम यादव और प्रेम भारती ने रास्ता खराब होने की शिकायत की और 150 मीटर सीसी रोड बनवाने की मांग की। अशोक पासवान व शिवपाल ने बढ़नी ब्लाॅक को सूखा घोषित करने की मांग की। इसके समाधान के लिए विधायक ने मौजूद अधिकारियों को निर्देशित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बढ़नी में सीएचसी, बढ़नी व शोहरतगढ़ में बस स्टेशन को उन्होंने मंजूरी मिल गई है। तुलसियापुर में मछली मंडी, शोहरतगढ़ में रजिस्ट्री ऑफिस व मधवापुर में खेल स्टेडियम निर्माणाधीन है। इस दौरान ग्राम प्रधान हलौरा दिनेश यादव, जवाहर प्रसाद, वीरेंद्र चौधरी, राजेश कुमार, हरिराम, जटाशंकर यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed