{"_id":"6929e04b2f0bd3626a0d807f","slug":"siddharthnagar-news-mla-complains-against-pwd-officials-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-148946-2025-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के खिलाफ विधायक ने की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के खिलाफ विधायक ने की शिकायत
Fri, 28 Nov 2025 11:17 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 28 Nov 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
तुलसियापुर। शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा ने लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव से मुलाकात की। जिले के पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों पर काली सूची में दर्ज फर्मों के ही परिवार के सदस्यों के नाम से नया रजिस्ट्रेशन करवाकर उनकी मदद करने का आरोप लगाया। उन्होंने इस संबंध में सबूत सहित एक शिकायत पत्र भी दिया है।
विधायक ने लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव अजय चौहान से मिलकर उन्हें शिकायत पत्र दिया, जिसमें उन्होंने विभाग द्वारा जारी अनुदेशों की अवहेलना करने के कारण काली सूची में दर्ज फर्मों के ठेकेदार द्वारा अपने पुत्र के नाम से पुनः रजिस्ट्रेशन करवाने का आरोप लगाया है। उन्होंने पीडब्ल्यूडी विभाग के दोनों खंडों के अधिकारियों पर इस कार्य में सहयोग करने का भी आरोप लगाया।
उन्होंने प्रमुख सचिव से मांग की कि इस प्रकार के कार्य को करने वाले के खिलाफ एफआईआर करवाकर विभागीय जांच और रजिस्ट्रेशन रद्द किया जाए। इसके अलावा इस फर्म पर आवंटित कार्यों की जांच कराकर उचित कार्रवाई भी की जाए।र