{"_id":"68d57e6e5958ecce3e0aeac4","slug":"siddharthnagar-news-mla-accuses-sho-of-extorting-rs-15-lakh-for-settlement-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-145372-2025-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: विधायक ने थानाध्यक्ष पर लगाया समझौते के लिए डेढ़ लाख वसूलने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: विधायक ने थानाध्यक्ष पर लगाया समझौते के लिए डेढ़ लाख वसूलने का आरोप
Thu, 25 Sep 2025 11:10 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 25 Sep 2025 11:10 PM IST
सार
गोंडा के गौरा विधायक प्रभात वर्मा ने थानाध्यक्ष भवानीगंज पर 1.5 लाख रुपये की धनउगाही का आरोप लगाते हुए डीआईजी को शिकायत भेजी है। उनका पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विधानसभा गौरा क्षेत्र के विधायक प्रभात कुमार वर्मा ने पुलिस उप महानिरीक्षक को दिया पत्र। स्रोत
विस्तार
डुमरियागंज। गोंडा जनपद के गौरा विधानसभा विधायक प्रभात वर्मा ने थानाध्यक्ष भवानीगंज हरिओम कुशवाहा पर धनउगाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने अपने लेटर पैड पर सुलह कराने के एवज में 1.5 लाख रुपये लेने का आरोप लगाते हुए डीआईजी बस्ती को शिकायत पत्र भेजकर कार्रवाई के लिए कहा है। उनका लेटर पैड सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
डीआईजी बस्ती रेंज को भेजे गए शिकायती पत्र में विधायक प्रभात वर्मा ने आरोप लगाया कि कि उनकी विधानसभा के एक ग्राम प्रधान के भाई इशराक, पप्पू और सलमान भवानीगंज बाजार सामान लेने गए थे। उनकी खड़ी गाड़ी से कुछ बच्चे आकर टकरा गए। मौके पर पुलिस पहुंची और तीनों को गाड़ी सहित थाने लेकर चली गई। उन्होंने फोन से वार्ता कर थानाध्यक्ष भवानीगंज से समझौता कराने के लिए कहा।
उनके कहने के बाद भी थानाध्यक्ष ने समझौते के नाम पर डरा धमकाकर 1.5 लाख रुपये ले लिए और पूरी रात उन्हें थाने में बंद कर प्रताड़ित किया। इस मामले में उन्होंने अपने लेटर पैड पर डीआईजी को देते हुए शिकायती की है।
विज्ञापन
वहीं, थानाध्यक्ष भवानीगंज हरिओम कुशवाहा ने आरोप को निराधार बताया है। विधिक कार्रवाई के लिए आरोपियों को बुलाया गया था। हमें गलत फंसाया जा रहा है।
सीओ डुमरियागंज बृजेश कुमार वर्मा ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जांच कर कार्रवाई के लिए रिपोर्ट प्रेषित की जाएगी।