Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Mid line assessment in government school today

Siddharthnagar News: राजकीय विद्यालय में मिड लाइन असेसमेंट आज

Sun, 14 Dec 2025 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 14 Dec 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Mid line assessment in government school today
- राजकीय विद्यालय के कक्ष नौ के सम्मिलित होंगे 1985 छात्र-छात्राएं, सुबह 10 से 11:30 बजे तक आयोजित होगी परीक्षा
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। जिले के 28 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा नौ के छात्र-छात्राओं का सोमवार को मिड लाइन असेसमेंट सोमवार को आयोजित किया जाएगा। इसमें 1985 छात्र-छात्राएं प्रतिभाग करेंगे। ओएमआर शीट के जरिये आयोजित होने वाली यह परीक्षा विद्यालय में सुबह 10 बजे से 11:30 एक बजे तक संपन्न होगी। परीक्षा को सकुशल संपन्न करवाने के लिए तैयारी पूरी कर ली गई हैं।
परीक्षा सीसी कैमरे की निगरानी में होगी। राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा नौ के विद्यार्थियों का ओएमआर शीट पर परख एप के माध्यम से लर्निंग आउटकम आधारित मिड-लाइन असेसमेंट कराया जाएगा। इससे विद्यालयों में बेहतर एवं सकारात्मक वातावरण का सृजन होगा। इसमें हिंदी, गणित, विज्ञान एवं सामाजिक विज्ञान विषय का प्रश्न रहेगा। प्रत्येक विषय से 15-15 (कुल 60) प्रश्न पूछे जाएंगे, जिसके लिए 90 मिनट का समय दिया जाएगा। परीक्षा पूर्ण गंभीरता से शांतिपूर्वक एवं नकल विहीन संपन्न कराई जाएगी। ओएमआर शीट केवल ब्लैक बॉल पेन से ही छात्र को भरना हैं।
विज्ञापन

डीआईओएस अरुण कुमार ने बताया कि परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली गई है। जिले में मौजूद 28 राजकीय विद्यालयों में सोमवार को कक्षा नौ के छात्र-छात्राओं की परीक्षा आयोजित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed