{"_id":"695569ee5c6a6f8a880c6c28","slug":"siddharthnagar-news-married-a-minor-in-a-temple-caught-on-his-way-to-nepal-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-150839-2025-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: मंदिर में की नाबालिग से शादी, नेपाल जाते समय पकड़े गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: मंदिर में की नाबालिग से शादी, नेपाल जाते समय पकड़े गए
Wed, 31 Dec 2025 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 31 Dec 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- सशस्त्र सीमा बल 43वीं वाहिनी ने ककरहवा बॉर्डर पर पकड़ा
सिद्धार्थनगर। एसएसबी 43वीं वाहिनी की टीम ने मंगलवार देर शाम बॉर्डर पर चेकिंग के दौरान संदिग्ध युवक गोलू यादव और एक किशोरी को पकड़ा। वह किशोरी को नेपाल लेकर जा रहा था। पूछताछ में उन्होंने मंदिर में शादी करने की बात बताई है। लड़की नाबालिग थी इसलिए पूछताछ करने के एसएसबी ने उन्हें एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) को सौंप दिया है। मामले की जांच जारी है। पीड़िता और आरोपी दोनों सिद्धार्थनगर जनपद के निवासी हैं।
एसएसबी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, संदिग्ध गतिविधियों पर रोक लगाने के मद्देनजर ककरहवा चेक पोस्ट पर मंगलवार को जांच की जा रही थी। बार्डर पर चेकिंग के दौरान देखा कि एक युवक एक किशोरी को नेपाल की तरफ लेकर जा रहा था। संदेह के आधार पर चेक पोस्ट पर तैनात ड्यूटी टीम ने दोनों को रोककर पूछताछ की तो उन्होंने संतोषजनक जानकारी नहीं बताया गया। मामला संदिग्ध लगने पर चेकपोस्ट कमांडर द्वारा समवाय प्रभारी के पास भेजा गया। इसके बाद उसे मानव सेवा संस्थान ककरहवा और एएसटीयू सहित कई टीमों ने अलग-अलग करके गहनता से पूछताछ की। इसमें युवक ने अपना नाम गोलू यादव, उम्र -21 वर्ष, ग्राम-देवरी थाना उसका बताया। पहले उसने किशोरी को बहन बताया, लेकिन बाद में सख्ती से पूछताछ में उसने मंदिर में शादी की बात कबूल की। बताया कि उक्त लड़की को रिश्तेदार के घर नेपाल ले जा रहा हूं। लड़की द्वारा पूछताछ करने पर उसने बताया कि वह गर्भवती है और इस लड़के के साथ नेपाल जा रही है। लेकिन नेपाल में कहां जा रहे हैं, इसके बारे में उसको पता नहीं है। लड़की के नाबालिग होने के कारण मानव तस्करी की आशंका में उसे एएचटीयू थाना को अग्रिम कार्रवाई के लिए सुपुर्द कर दिया गया है।