{"_id":"6a907a50dd8a9273e902a305","slug":"siddharthnagar-news-markets-buzz-with-raksha-bandhan-excitement-crowds-throng-rakhi-shops-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1016-163525-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: रक्षाबंधन को लेकर बाजारों में बढ़ी रौनक, राखी की दुकानों पर उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: रक्षाबंधन को लेकर बाजारों में बढ़ी रौनक, राखी की दुकानों पर उमड़ी भीड़
Thu, 27 Aug 2026 11:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 27 Aug 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डुमरियागंज। भाई-बहन के पवित्र प्रेम का पर्व रक्षाबंधन कल मनाया जाएगा। त्योहार को लेकर बाजारों में चहल-पहल बढ़ गई है। राखी, मिठाई, कपड़े और उपहारों की दुकानों पर खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है।
रक्षाबंधन को लेकर बहनें अपने भाइयों के लिए सुंदर और आकर्षक राखियां खरीद रही हैं। बाजार में रंग-बिरंगी राखियों के साथ बच्चों के लिए कार्टून, स्टोन और डिजाइनर राखियां भी लोगों को खूब आकर्षित कर रही हैं। वहीं, भाई भी अपनी बहनों के लिए उपहार और मिठाइयां खरीदने में जुटे हुए हैं।
डुमरियागंज मंदिर चौराहे के श्याम गुप्ता, गणेश और दिनेश गुप्ता दुकानदारों का कहना है कि रक्षाबंधन से एक-दो दिन पहले खरीदारी में तेजी आई है। बाजार में राखियों की कई नई वैरायटी उपलब्ध हैं और ग्राहक अपनी पसंद के अनुसार राखियां खरीद रहे हैं। मिठाई और गिफ्ट की दुकानों पर भी ग्राहकों की अच्छी भीड़ देखने को मिल रही है।
विज्ञापन
त्योहार को लेकर बाजारों में बढ़ी रौनक से व्यापारियों में भी उत्साह है। रक्षाबंधन के अवसर पर बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना करेंगी। वहीं भाई भी बहनों की रक्षा का संकल्प लेते हुए उन्हें उपहार भेंट करेंगे। भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का यह पर्व क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ मनाने की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।