फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Man arrested for giving number to woman in hospital

Siddharthnagar News: अस्पताल में महिला को दे रहा था नंबर, गिरफ्तार

Thu, 30 Oct 2025 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 30 Oct 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Man arrested for giving number to woman in hospital
सिद्धार्थनगर। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज परिसर में स्थित महिला अस्पताल में अल्ट्रा साउंड की जांच कराने के लिए पहुंची महिला को एक युवक जबरन नंबर देने की कोशिश करने लगा। उसकी इस हरकत में महिला भड़क गई और पुलिस बुला ली। इसके बाद मौके पर पहुंची डायल-112 की टीम उसे लेकर चली गई। इसकी मेडिकल कॉलेज पर चर्चा रही।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, उसका थाना क्षेत्र के स्थानीय कस्बे की निवासी एक महिला बुधवार को महिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की जांच कराने के लिए पति के साथ पहुंची थी।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि इसी बीच एक युवक उसको नंबर लिखकर देने लगा। उसकी इस हरकत पर महिला भड़क गई और एक थप्पड़ जड़ते हुए पति को बुला लिया। पति ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की जानकारी मिलते ही पीआरवी की टीम मौके पर पहुंची और उसे साथ लेकर गई। युवक पुरानी नौगढ़ के किसी मोहल्ले का निवासी बताया जा रहा है।
इस संबंध में शहर कोतवाल दुर्गा प्रसाद ने बताया कि मामले की जानकारी मिली थी।
पीआरवी की टीम मौके पर गई थी। इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। अगर मिलती है तो मामले की जांच करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed