{"_id":"6a99b43b6f36d229de02727a","slug":"siddharthnagar-news-lpg-cylinder-explosion-rocks-basti-house-walls-collapse-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-163912-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: एलपीजी सिलिंडर के विस्फोट से दहली बस्ती, भरभराकर गिरीं मकान की दीवारें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: एलपीजी सिलिंडर के विस्फोट से दहली बस्ती, भरभराकर गिरीं मकान की दीवारें
Thu, 03 Sep 2026 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 03 Sep 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
मिश्रौलिया क्षेत्र के ग्राम पंचायत टेऊवा ग्रांट के टोला मोहम्मद नगर (छोटा डीह) में रसोई गैस सिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिश्रौलिया। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत टेऊवा ग्रांट के टोला मोहम्मद नगर (छोटा डीह) स्थित दलित बस्ती में बुधवार रात घरेलू गैस सिलिंडर में हुए भीषण विस्फोट से पूरा इलाका दहल उठा। धमाका इतना तेज था कि मकान की पक्की ईंट की दीवारें भरभराकर गिर गईं।
इस हादसे में घर में रखा कपड़ा, बिस्तर, बर्तन व अनाज समेत अधिकांश घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गया। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।
घटना बुधवार रात करीब साढ़े आठ बजे की है। राम दुलारे पुत्र सुकई के मकान की ऊपरी मंजिल पर उनकी बहू ज्ञानमती देवी खाना बना रही थीं। इसी दौरान गैस रेगुलेटर में अचानक आग लग गई। उन्होंने कपड़े से आग बुझाने की कोशिश की लेकिन आग सिलिंडर तक पहुंच गई और लपटें तेजी से फैलने लगीं।
शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।
लोगों ने कथरी, गुदरी और पानी की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन सिलिंडर लगातार धधकता रहा। स्थिति बिगड़ती देख सभी लोग मकान से बाहर निकलकर सड़क पर आ गए।
विज्ञापन
कुछ ही क्षण बाद तेज धमाके के साथ सिलिंडर फट गया। विस्फोट की आवाज दूर तक सुनाई दी। मकान की दीवारें ढह गईं और ईंटें चारों ओर बिखर गईं। आग की चपेट में आकर घर का अधिकतर सामान भी नष्ट हो गया। ।