फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Library will be digital, thousands of books will be available in one click

Siddharthnagar News: डिजिटल होगा पुस्तकालय, एक क्लिक में सामने होंगे हजारों किताबें

Thu, 31 Jul 2025 10:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 31 Jul 2025 10:53 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Library will be digital, thousands of books will be available in one click
- गुजरात के इनफ्लिबनेट के साथ एमओयू होने के बाद शुरू हुई कवायद, शोधकर्ताओं को मिलेगी सुविधा
विज्ञापन

-सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में सुविधाओं के शुरू होने से शिक्षा के क्षेत्र को मिल रही गति
सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु की सेंट्रल लाइब्रेरी को डिजिटल किया जाएगा। इसके लिए इनफ्लिबनेट गांधीनगर और विश्वविद्यालय के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए हैं। इससे सेंट्रल लाइब्रेरी में पढ़ने वाले शोधकर्ताओं को फायदा मिलेगा। वहीं एमओयू से उच्च शिक्षा के क्षेत्र में प्रौद्योगिकी के समावेश, शोध सहयोग और पुस्तकालयों के डिजिटलीकरण को गति मिलेगी। छात्र-छात्राओं और शोधकर्ताओं के लिए विश्वस्तरीय संसाधन सिर्फ एक क्लिक में उनके सामने होंगे।
दोनों संस्थाओं के मध्य डिजिटल लाइब्रेरी सुविधाओं, रिसर्च डाटा मैनेजमेंट, ई-सामग्री साझा करने एवं ई-शोध संसाधनों की उपलब्धता को लेकर समन्वय स्थापित किया जाएगा। इससे विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों, शोधार्थियों एवं प्राध्यापकों को उन्नत शोध एवं अध्ययन सामग्री सरलता से उपलब्ध हो सकेगी, जिससे अकादमिक गुणवत्ता में अभूतपूर्व वृद्धि होगी। विश्वविद्यालय में वृहद रूप से सेंट्रल लाइब्रेरी का निमार्ण हुआ है। इसमें छात्र-छात्रा पढ़ाई भी करते हैं, लेकिन उन्हें और भी बेहतर सुविधा देने के लिए सिद्धार्थ विश्वविद्यालय व इनफ्लिबनेट गांधीनगर के बीच करार किया गया है।
विज्ञापन

कुलपति प्रो कविता शाह ने बताया कि इनफ्लिबनेट गांधीनगर के बीच एमओयू हुआ है। इससे विश्वविद्यालय के सेंट्रल लाइब्रेरी को और भी बेहतर सुविधा मिलेगी। डिजिटलीकरण होने से शोधकर्ताओं को और भी बेहतर सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed