फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Law ignored, police also ignored, crowd of monsters in human form

Siddharthnagar News: कानून की अनदेखी, पुलिस भी दरकिनार, इंसानों की शक्ल में हैवानों की भीड़

Fri, 22 Aug 2025 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 22 Aug 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Law ignored, police also ignored, crowd of monsters in human form
सिद्धार्थनगर। सजा देने के मामले में दुनिया में सबसे क्रूर तालीबान को माना जाता है। बेरहमी से पिटाई और हजारों की भीड़ का तमाशबीन बनकर पिट रहे व्यक्ति की जान जाते देखना वहां के लोगों के लिए अब खेल जैसा है।
विज्ञापन

कुछ इसी तरह के मामले अब जिले में भी बढ़ रहे हैं। पिछले एक सप्ताह में जिले में दिल दहला देने वाली दो ऐसी वारदात सामने आई हैं। इसमें युवकों को अर्धनग्न करके पोल से बांधकर पीटा जा रहा है और भीड़ छुड़ाने के बजाय तमाशबीन बनी हुई है।
विज्ञापन

इतना ही नहीं लोग संवेदनहीन बनकर इसका वीडियो बनाते दिखे रहे हैं। उन्हें क्रूरता की हदें लांघने वालों में न कानून का डर है और न ही खाकी का खौफ।
कई मामले तो वीडियो सामने आने के बाद खुल रही है। अगर पीड़ित किसी प्रकार से इस घटना से बच भी जा रहा है तो वायरल वीडियाे उसे अंदर-अंदर घुटने को विवश कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

समाजशास्त्री और विधि विशेषज्ञ इसे समाज के लिए घातक बता रहे हैं। इस कठोर कार्रवाई की जरुरत है। नहीं तो आने वाले दिन स्थिति और भयावह हो सकती है।
युवक को बांधकर बेरहमी से पीटा: त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र में लगभग 15 दिन पहले कुछ लोगों ने एक युवक को पकड़कर उसे बांधकर बेरहमी से पीटा।
बेहोश हाेने के बाद बिजली के पोल से बांधकर पीटते रहे, मरणासन्न हाल में हो जाने के बाद उसे छोड़कर चले गए। परिवार को इस बारे में जानकारी होने के बाद अस्पताल लेकर गए, जहां उसका इलाज हुआ। इसमें मामले में पुलिस ने कुछ लोगों पर केस दर्ज किया। मामले की जांच चल रही है।
ऐसे ढेरों मामले होंगे जहां ऐसी वारदात को अंजाम दिया गया है, लेकिन वह सामने नहीं आईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed