फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Language and mathematics proficiency will be strengthened

Siddharthnagar News: भाषा और गणित दक्षता होगी मजबूत

Sun, 16 Aug 2026 11:19 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 16 Aug 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Language and mathematics proficiency will be strengthened
सिद्धार्थनगर। जिले के सभी बीआरसी पर शिक्षकों का पांच दिवसीय एफएलएन प्रशिक्षण हो रहा है। प्रशिक्षण में शिक्षकों और शिक्षामित्रों को प्राथमिक कक्षाओं में भाषा एवं गणित की बुनियादी दक्षताओं को विकसित करने के लिए प्रभावी शिक्षण विधियों की जानकारी दी जा रही।
विज्ञापन

प्रशिक्षणार्थियों को कक्षा शिक्षण के दौरान प्रशिक्षण में सीखी गतिविधियों और तकनीकों का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इससे प्रशिक्षित शिक्षक बच्चों को सीखने की क्षमता के अनुसार गतिविधि आधारित शिक्षण कराने, भाषा एवं गणित की बुनियादी समझ विकसित करने और कक्षावार निर्धारित दक्षताओं को हासिल करा सकेंगे।
विज्ञापन

जिले के सभी 14 ब्लॉक संसाधन केंद्रों पर शिक्षकों का प्रशिक्षण चल रहा है। इसके तहत प्रत्येक ब्लॉक में प्रत्येक पाली में कक्षा एक से पांच तक के 100-100 शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षकों द्वारा शिक्षकों को बच्चों की सीखने की क्षमता के अनुसार गतिविधि आधारित शिक्षण कराने, भाषा व गणित की बुनियादी समझ विकसित करने और कक्षावार निर्धारित दक्षताओं को हासिल कराने के तरीके बता रहे हैं। साथ ही शिक्षकों को विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से शिक्षण को सरल और प्रभावी बनाने के तरीकों को समझाया जा रहा है। बीएसए शैलेश कुमार ने कहा कि एफएलएन प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य प्राथमिक स्तर के बच्चों को भाषा और गणित में दक्ष बनाना है। शिक्षकों को इसी उद्देश्य के अनुरूप प्रशिक्षित किया जा रहा है ताकि वह कक्षा में बच्चों की सीखने की जरूरत के अनुसार प्रभावी ढंग से शिक्षण कर सकें।

उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति के तहत संचालित निपुण भारत अभियान में कक्षावार बच्चों को भाषा और गणित में निपुण बनाने के साथ उनकी आयु और कक्षा के अनुरूप दक्षता विकसित करने पर जोर दिया जा रहा है। प्रशिक्षण में मिली जानकारी का कक्षा शिक्षण में प्रयोग होने से बच्चों की सीखने की क्षमता में सुधार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed