{"_id":"6abe9e389b7683a7f107e157","slug":"siddharthnagar-news-two-schools-surrounded-by-floodwaters-classes-disrupted-for-six-days-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-165630-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: बाढ़ के पानी से दो विद्यालय घिरे, छह दिन से पढ़ाई प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: बाढ़ के पानी से दो विद्यालय घिरे, छह दिन से पढ़ाई प्रभावित
Thu, 01 Oct 2026 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 01 Oct 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
बढ़नी ब्लाक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय इटहिया के परिसर में भरा पानी। संवाद
तुलसियापुर। बढ़नी ब्लॉक क्षेत्र में बाढ़ का पानी कम नहीं होने से जनजीवन प्रभावित है। पूर्व माध्यमिक विद्यालय इटहिया और प्राथमिक विद्यालय बालानगर में पानी भरने के कारण छह दिन से शिक्षण कार्य बंद है।
दोनों विद्यालयों के 300 से अधिक बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। गांवों के किनारे, खेतों और सड़कों पर पानी जमा होने से लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है।
बाढ़ का पानी दोनों विद्यालयों के परिसर में भर गया है। सुरक्षा के मद्देनजर विद्यालयों को बंद कर दिया गया है। परिसर और कक्षों में पानी जमा होने से शिक्षण कार्य संभव नहीं है। छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षकों को भी विद्यालय तक पहुंचने में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
अभिभावक रामआसरे, मोहम्मद रफीक, कमरुज्जमा और वेदई ने बताया कि बाढ़ का पानी लगातार बढ़ने से विद्यालय तक पहुंचने वाले रास्ते भी जलमग्न हो गए हैं। इससे बच्चों की पढ़ाई के साथ ग्रामीणों का आवागमन भी प्रभावित है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से विद्यालय परिसर से पानी निकलवाने और आवागमन की व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है।