{"_id":"6abe99a18ca521ca62026559","slug":"siddharthnagar-news-dm-takes-stock-of-flood-affected-villages-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-165613-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: डीएम ने बाढ़ प्रभावित गांवों का लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: डीएम ने बाढ़ प्रभावित गांवों का लिया जायजा
Thu, 01 Oct 2026 11:04 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 01 Oct 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
संगलदीप और बैरवानानकार में ग्रामीणों से बातचीत कर जानी स्थिति
फसल सर्वे, राहत किट वितरण और मेडिकल टीम भेजने के दिए निर्देश
सिद्धार्थनगर। बाढ़ के मद्देनजर जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने बृहस्पतिवार को नौगढ़ तहसील क्षेत्र के संगलदीप और बैरवानानकार गांव का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत कर बाढ़ और बारिश से उत्पन्न स्थिति की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को बंधों की लगातार निगरानी करने और प्रभावित लोगों तक राहत पहुंचाने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी नौगढ़ निखिल चक्रवर्ती को बारिश और बाढ़ से खराब हुई फसलों का सर्वे कराने को कहा। उन्होंने प्रभावित किसानों को नियमानुसार मुआवजा दिलाने के लिए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच लंच पैकेट और राहत किट का वितरण कराने को भी कहा।
ग्रामीणों से बातचीत के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन प्रभावित लोगों के साथ है और हर संभव मदद उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने गांवों में बुजुर्गों, महिलाओं, पुरुषों और बीमार लोगों को चिह्नित करने के निर्देश दिए, ताकि जरूरत पड़ने पर उन्हें तत्काल सहायता दी जा सके।
विज्ञापन
डीएम ने स्वास्थ्य विभाग की टीमों को बाढ़ प्रभावित गांवों में जाकर लोगों की जांच करने और आवश्यकता के अनुसार दवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही अधिकारियों से कहा कि प्रभावित गांवों में किसी भी व्यक्ति को आवश्यक सेवाओं के लिए परेशानी न हो।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम नौगढ़ निखिल चक्रवर्ती, अधिशासी अभियंता सिंचाई निर्माण खंड सतीश कुमार समेत संबंधित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।