फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Rapti water level rises; crops submerged in four villages

Siddharthnagar News: राप्ती का जलस्तर बढ़ा, चार गांवों में फसल डूबी

Thu, 01 Oct 2026 11:03 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 01 Oct 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Rapti water level rises; crops submerged in four villages
पथरा। राप्ती नदी का जलस्तर बढ़ने से पथरा क्षेत्र के चार गांवों में सैकड़ों बीघा धान की फसल पानी में डूब गई है। पिछले सप्ताह हुई तेज बारिश और तूफान के बाद नदी में उफान आया। इससे पथरा ताल और सोनबरसा ताल में भी पानी भर गया।
विज्ञापन

बनकटा, विशुनपुरा, सेहरी घाट और पथरा गांव के दर्जनों किसानों की धान की फसल प्रभावित हुई है। किसानों के अनुसार, राप्ती नदी का जलस्तर लगातार ऊंचा बना हुआ है। खेतों में कई दिनों से पानी भरा होने के कारण धान की तैयार फसल खराब होने की आशंका बढ़ गई है। किसानों को डर है कि यदि जलस्तर जल्द नहीं घटा तो खेतों में खड़ी पूरी फसल बर्बाद हो सकती है। किसान खुशहाल, मनीष कुमार, विजय कुमार, बब्बू पाठक, रमेश और अरविंद सिंह ने अपनी चिंता व्यक्त की। उन्होंने बताया कि इस बार धान की फसल अच्छी होने की उम्मीद थी। फसल तैयार होने के अंतिम दौर में पानी भरने से उनकी चिंताएं बढ़ गई हैं। किसानों ने जलस्तर जल्द कम होने की उम्मीद जताई है, जिससे खेतों से पानी निकल सके और बची हुई फसल को नुकसान से बचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed