फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: 'Mission Shakti' team reaches villages and schools, informs women about their rights

Siddharthnagar News: गांव और स्कूलों तक पहुंची मिशन शक्ति की टीम, महिलाओं को बताए अधिकार

Thu, 01 Oct 2026 11:15 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 01 Oct 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: 'Mission Shakti' team reaches villages and schools, informs women about their rights
- हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी, उत्पीड़न पर चुप न रहने की अपील
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। महिलाओं और बालिकाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस गांवों और विद्यालयों तक पहुंची। टीमों ने महिला अपराध, नए कानून, साइबर अपराध से बचाव, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिस महिलाओं को उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया।
मिशन शक्ति फेज-5.0 के द्वितीय चरण में बृहस्पतिवार को भवानीगंज थाना क्षेत्र के बनकटी गांव में महिलाओं और बालिकाओं को महिला एवं साइबर अपराध से बचाव की जानकारी दी गई। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना और मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना समेत विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी गई।
विज्ञापन

खेसरहा थाना क्षेत्र के पगारे गांव में महिलाओं और बालिकाओं को नए कानून, महिला अपराध और साइबर अपराध के प्रति जागरूक किया गया। विकास इंटर कॉलेज बेलौहा के पास एंटी रोमियो अभियान के दौरान बालिकाओं के रास्ते में अनावश्यक रूप से घूम रहे दो नाबालिगों को पुलिस ने पकड़कर परिजनों के सुपुर्द किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोहरतगढ़ के महथा बाजार में भी महिलाओं को महिला अपराध, दहेज उत्पीड़न, पॉक्सो एक्ट और साइबर अपराध की जानकारी दी गई। पुलिस ने बताया कि थानों में मिशन शक्ति केंद्र बनाए गए हैं।
टीम ने 112, 1090, 181, 1076, 1930, 1098, 108, 101 और 14567 हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed