फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Lalahi Chhath festival celebrated with pomp

Siddharthnagar News: धूमधाम से मना ललही छठ पर्व

Fri, 15 Aug 2025 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 15 Aug 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Lalahi Chhath festival celebrated with pomp
डुमरियागंज में हलषठी वर्त की पूजा करती महिलाएं।  - फोटो : संवाद
डुमरियागंज/शोहरतगढ़। तहसील क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर हलषष्ठी यानी ललही छठ पर्व पर बृहस्पतिवार को परंपरागत तरीके से मनाया गया। महिलाओं ने अपने पुत्र की लंबी उम्र और खुशहाली के लिए व्रत रखकर पूजन-अर्चन कर प्रसाद वितरण किया। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के ग्राम भानपुररानी गांव में महिलाओं ने इस अवसर पर विधिवत पूजन-अर्चन करके हल छठ व्रत कथा का पाठ किया। थाली में सजे महुआ, दूध, गंगाजल, फल, मिष्ठान, नारियल, दही आदि लेकर गांव के बाहर तय स्थान पर महिलाएं पहुंची, जहां विधि विधान से पूजन-अर्चन के बाद अपने अपने घरों में वापस आकर तिन्नी के चावल और दही को प्रसाद के रूप में माताओं ने ग्रहण कर पानी पिया। भानपुररानी निवासी पंडित पुजारी दुबे ने बताया कि बलराम जयंती के दिन रखा गया व्रत उत्तम और फलदायी होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed