फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Kotedar's husband absconds before investigation, video of him distributing money goes viral

Siddharthnagar News: जांच से पहले कोटेदार का पति चंपत, पैसे बांटते वीडियो वायरल

Wed, 24 Dec 2025 11:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 24 Dec 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Kotedar's husband absconds before investigation, video of him distributing money goes viral
- दिसंबर माह में नहीं किया गेहूं का वितरण, डीएम के निर्देश पर की गई जांच, कोटा निलंबन की कार्रवाई शुरू
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। बर्डपुर ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत बर्डपुर नंबर 10 में सार्वजनिक वितरण प्रणाली में बड़े घोटाले का मामला सामने आया है। दिसंबर माह का गेहूं वितरण न करने और अंगूठा लगवा लेने के आरोप में कोटेदार रीना पत्नी अनिल कुमार के खिलाफ ग्रामीणों ने डीएम शिवशरणप्पा से शिकायत की है। डीएम के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई करते हुए जिला आपूर्ति अधिकारी व पूर्ति निरीक्षक ने बुधवार को गांव पहुंचकर जांच शुरू की।
जांच के दौरान दर्जनों राशन कार्ड धारकों ने स्पष्ट रूप से बताया कि उन्हें दिसंबर माह का गेहूं नहीं मिला जबकि उनसे पहले ही अंगूठे के निशान लगवा लिए गए थे। जांच की भनक लगते ही कोटेदार का पति मौके से चंपत हो गया। आरोप है कि वह मदारीपुर गांव पहुंचकर कुछ कार्डधारकों को गेहूं के बदले पैसे बांटने लगा, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, वायरल वीडियो की पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी नहीं करती है। वायरल वीडियो में एक महिला को 400 रुपये देते हुए देखा जा रहा है जबकि महिला यह कहती सुनाई दे रही है कि उसके हिस्से का गेहूं 500 रुपये का था। इसी तरह अन्य महिलाओं को भी पैसे दिए जा रहे थे। जांच अधिकारियों के वहां पहुंचने से पहले ही आरोपी दोबारा भाग निकला।
विज्ञापन

ग्रामीण विमलावती, सुरजा देवी, सोनमती, सुनीता, राम प्यारी, शांति, पार्वती, जसपाती, विंद्रावती और पुष्पा ने आरोप लगाया कि गेहूं का वितरण पूरी तरह से नहीं किया गया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संतोष चौधरी ने कहा कि जनवरी 2026 के राशन का उठान भी हो चुका है, लेकिन उसका भी कोई अता-पता नहीं है जबकि कार्डधारकों को मिलने वाली चीनी कोटेदार ने अपने घर में रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में डीएसओ देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि कोटेदार पति को बुलाने के बावजूद वह उपस्थित नहीं हुआ। अब ऑनलाइन वितरण प्रणाली की विस्तृत जांच कराई जाएगी, जिससे यह स्पष्ट हो सके कि कितने कार्डधारकों को राशन नहीं दिया गया। जांच के बाद कोटेदार के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल कोटे को निलंबित कर नजदीकी दुकान से संबद्ध किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed