फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News : Kishore swasthya manch programme organised

स्वस्थ शरीर से ही स्वस्थ मस्तिष्क का विकास संभव : डॉ. श्रीया

Sat, 27 Sep 2025 08:14 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 27 Sep 2025 08:14 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News : Kishore swasthya manch programme organised
- राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भरवठिया बाजार में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों को किया सम्मानित
विज्ञापन

भनवापुर। ब्लाॅक क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भरवठिया बाजार में शुक्रवार को किशोर स्वास्थ्य मंच के तत्वावधान में स्वास्थ्य जागरूकता प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) टीम के डॉ. श्रीया चौधरी के नेतृत्व में रंगोली, मेहंदी के साथ ही भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

डॉ. श्रीया चौधरी ने बताया कि स्वस्थ शरीर स्वस्थ से ही स्वस्थ मस्तिष्क का विकास संभव है। स्वास्थ्य मस्तिष्क से ही बेहतर शिक्षा ग्रहण की जा सकती है। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में तंबाकू, गुटका, बीड़ी-सिगरेट आदि का काफी प्रचलन है जो स्वास्थ्य के लिए काफी खतरनाक और जानलेवा है। इसे आज ही छोड़ दें। गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को गुटका, पान मसाला आदि का सेवन गर्भस्थ शिशु के लिए भी घातक है। विद्यालय में आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में कक्षा 10 की छात्रा अर्चना प्रथम तो इसी कक्षा की प्रतिभा दूसरे स्थान पर रही। मेहंदी प्रतियोगिता में कक्षा 10 की पूजा प्रथम तो कक्षा नौ की अंजली द्वितीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

इसी क्रम में भाषण में कक्षा 10 के नीतीश पहले स्थान पर तो वहीं इसी कक्षा के संस्कार को दूसरा स्थान मिला। सभी प्रतियोगियों को विद्यालय की प्रधानाचार्या रेखा देवी, डॉ. श्रीया चौधरी, पूनम ने प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर प्रधानाचार्या रेखा देवी ने कहा कि इस तरह के प्रतियोगिताओं के आयोजन से बच्चों को भविष्य के लिए बहुत कुछ सीखने को मिलता है। साथ ही अपने स्वास्थ्य के बारे में में भी जानकारी मिलती है। इस दौरान ज्योति मिश्रा, विजय लक्ष्मी यादव, कुसुमलता, गुंजा गुप्ता आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed