{"_id":"6a78beebfff23d439b03c177","slug":"siddharthnagar-news-khunuwa-semra-road-in-dilapidated-condition-commuting-difficult-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-162613-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: खुनुवां-सेमरा मार्ग जर्जर, आवागमन दुश्वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: खुनुवां-सेमरा मार्ग जर्जर, आवागमन दुश्वार
Sun, 09 Aug 2026 11:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 09 Aug 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
शोहरतगढ़। स्थानीय शोहरतगढ़ कस्बे के पुलिस पिकेट से खुनुवां और सेमरा गांव तक जाने वाले मार्ग तक पूरी तरह जर्जर हो गया है। इस मार्ग पर आवाजाही दुश्वार हो गई है। मार्ग की मरम्मत के बजाय लेपन कार्य कराया जा रहा है जबकि सड़क की स्थिति बदहाल है।
व्यापारियों ने डीएम के साथ हुई बैठक में इसे दुरुस्त कराने का मुद्दा उठाया लेकिन अब भी हालत जर्जर है। शोहरतगढ़ कस्बे के पुलिस पिकेट से खुनुवां और सेमरा गांव जाने वाला मार्ग नेपाल बॉर्डर को जोड़ता है। व्यापार मंडल के अध्यक्ष शैलेंद्र कौशल, दिलीप वर्मा, महेश कसौधन और मनोज गुप्ता ने बताया कि कस्बे के पुलिस पिकेट से खुनुवां और सेमरा गांव जाने मार्ग का लगभग तीन किलोमीटर हिस्सा जर्जर है। सड़क जगह-जगह टूट गई है और गिट्टियां भी उखड़ गईं हैं। इसपर आवाजाही करने वाले राहगीरों को हादसे का खतरा रहता है। उन्होंने आरोप लगाया था कि पीडब्ल्यूडी की ओर से हर तीन से चार महीने में लेपन कर सरकारी धन का बंदरबांट किया जा रहा है जबकि, इसका नए सिरे से निर्माण होनी चाहिए।