फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Kasturba Vidyalaya teachers submit memorandum of demands to MLA

Siddharthnagar News: कस्तूरबा विद्यालय की शिक्षिकाओं ने विधायक को सौंपा मांगपत्र

Fri, 25 Sep 2026 12:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 25 Sep 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Kasturba Vidyalaya teachers submit memorandum of demands to MLA
मानदेय बढ़ाने और शिक्षिका, वार्डन समेत सभी कर्मचारियों को स्थायी करने की मांग
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के समक्ष मांग उठाने के लिए शोहरतगढ़ विधायक से किया आग्रह
तुलसियापुर। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षिकाओं और कर्मचारियों ने दो सूत्री मांगों से संबंधित पत्र शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा को सौंपा। कर्मचारियों ने विधायक से उनकी मांगों को मुख्यमंत्री के समक्ष उठाने का आग्रह किया।
शशि किरन, विनीता वर्मा, शीला कुमारी, प्रतिभा आनंद, कुसुम यादव, ऊषा देवी, श्रुतिकीर्ति पांडेय और रेशमा देवी समेत अन्य कर्मचारियों ने कार्यक्रम में विधायक को मुख्यमंत्री को संबोधित मांगपत्र दिया। इसमें शिक्षिका, वार्डन समेत सभी कर्मचारियों का मानदेय बढ़ाने और स्थायी करने की मांग की गई है।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने बताया कि कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक कार्यों के साथ कई गैर शैक्षणिक जिम्मेदारियां भी निभानी पड़ती हैं। छात्राओं की सुरक्षा और शिक्षा के लिए उन्हें 24 घंटे विद्यालय में रहना होता है लेकिन इसके बावजूद मानदेय काफी कम है। उन्होंने कहा कि कई राज्यों में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों के कर्मचारियों को नियमित कर सम्मानजनक वेतन दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री से शिक्षिका, वार्डन सहित सभी कर्मचारियों को उचित मानदेय देने और स्थायी करने की मांग की है। शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा ने बताया कि कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में कार्यरत कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए उनकी मांगों को जल्द मुख्यमंत्री के समक्ष उठाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed