फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Itwa CHC building will be constructed with 6.5 crores, 300 villages will get the facility

Siddharthnagar News: 6.5 करोड़ से बनेगा इटवा सीएचसी का भवन, 300 गांवों को मिलेगी सुविधा

Tue, 19 Aug 2025 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 19 Aug 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Itwa CHC building will be constructed with 6.5 crores, 300 villages will get the facility
कोल इंडिया सीएसआर मद से देगा निर्माण धनराशि, पुराने भवन को ध्वस्त करने की पहले ही मिल चुकी है स्वीकृति
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। खंडहर हो चुके सीएचसी इटवा को जल्द ही नया भवन मिलेगा। सोमवार को बोर्ड की बैठक में कोल इंडिया लिमिटेड के सीएसआर मद के 6.5 करोड़ से इसके निर्माण कार्य को हरी झंडी मिली गई। वीडियो काॅन्फ्रेसिंग के माध्यम से हुए बैठक में शामिल हुए डीएम डॉ. राजागणपति आर ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पुराना जर्जर भवन ध्वस्त कराने के बाद जल्द ही नए भवन का निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। इससे यहां की पांच लाख आबादी को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।
इटवा सीएचसी भवन का निर्माण सौ वर्ष पहले हुआ था, जिससे क्षेत्र के तीन सौ से अधिक गांव के लोगों को स्वास्थ्य सुविधा मिलती रही है। वर्तमान में यह भवन जर्जर हो चुका है, जिससे यहां ओपीडी संचालित करने वाले चिकित्सक और मरीजों पर हर समय खतरा मंडराता रहता है। जांच में भवन के परिकल्पित आयु पूर्ण होने, भवन के जीर्ण-शीर्ण होने, नींव कमजोर होने, नींव के बैठने व असुरक्षित होने की स्थिति में आने से अनुपयोगी होना बताया है।
विज्ञापन

जर्जर होने के कारण इलाज के दौरान चिकित्सकों, स्वास्थ्य कर्मियों, मरीजों व तीमारदारों को हर समय भवन के छत आदि के गिरने से हादसे का खतरा मंडराता रहता था, जिससे वह सहमे रहते थे। इसको देखते हुए बीते जुलाई में संयुक्त सचिव उत्तर प्रदेश शासन आनंद कुमार राय ने महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं उत्तर प्रदेश लखनऊ को भेजे पत्र में इटवा सीएचसी के पुराने भवन को ध्वस्त करने की अनुमति दी थी। इसमें उन्होंने सीएचसी परिसर में गैर आवासीय भवन (मुख्य भवन, डीपीएमयू और सीएचसी पुरानी ओपीडी भवन) के ध्वस्त करने की अनुमति शामिल थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------

नए भवन में मिलेगी यह सुविधाएं
सीएचसी भवन के निर्माण के तहत यहां प्रशासनिक भवन, ओपीडी, वार्ड, ऑपरेशन कक्ष, दवा वितरण कक्ष आदि का निर्माण कराया जाएगा। साथ ही परिसर में इंटरलाॅकिंग व पार्किंग का भी निर्माण होगा। नए भवन के निर्माण से जहां लोग पुराने जर्जर भवन में होने वाले खतरे से छुटकारा मिलेगा, वहीं कस्बा समेत तहसील क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध हो सकेगा।
--------
ध्वस्तीकरण पर 1.71 करोड़ होंगे खर्च
पुराने इटवा सीएचसी भवन के ध्वस्तीकरण के लिए शासन से 1.71 करोड़ रुपये की स्वीकृति भी मिली है। इसके तहत मलबा निस्तारण करते हुए प्राप्त धनराशि को जमा कराना होगा। पुराने भवन के ध्वस्त होने से चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों, मरीजों और तीमारदारों को हर समय मंडराते खतरे से राहत मिलेगी। साथ ही नए भवन निर्माण का रास्ता साफ हो जाएगा।

------
इटवा सीएचसी के नए भवन के निर्माण के लिए कोल इंडिया लिमिटेड की ओर से 6.5 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिल चुकी है। पुराने भवन के ध्वस्तीकरण की भी अनुमति शासन से मिल चुकी है, जल्द ही यहां भवन का निर्माण कराया जाएगा।
डॉ. राजागणपति आर, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed