{"_id":"6aecc14b03dbbe8427025458","slug":"siddharthnagar-news-its-dhanteras-today-wealth-and-prosperity-will-shower-upon-the-markets-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-167741-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: धनतेरस आज, बाजार में बरसेगी धनलक्ष्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: धनतेरस आज, बाजार में बरसेगी धनलक्ष्मी
Thu, 05 Nov 2026 11:17 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 05 Nov 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
- सराफा, ऑटोमोबाइल, बर्तन और इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में खरीदारी की तैयारी, एडवांस बुकिंग से कारोबारियों के चेहरे खिले
- इलेक्ट्रॉनिक्स और वाहन खरीदने के लिए फाइनेंस का सहारा, स्थानीय बाजारों में सजीं दुकानों पर ग्राहकों के स्वागत की तैयारी
सिद्धार्थनगर। किसी के घर में सोने की चमक बढ़ेगी तो कोई नई गाड़ी की चाबी लेकर लौटेगा। कोई पीतल और तांबे के बर्तनों से समृद्धि का स्वागत करेगा तो कोई घर के लिए नया टीवी, फ्रिज और वॉशिंग मशीन खरीदेगा। धनतेरस पर शुक्रवार को जिले के बाजारों में कुछ ऐसा ही नजारा दिखने वाला है। सुबह से देर रात तक बाजारों में खरीदारी की रौनक रहने की उम्मीद है।
सराफा दुकानों में सोने-चांदी के सिक्कों और आभूषणों की मांग है तो ऑटोमोबाइल शोरूम में दोपहिया और चारपहिया वाहनों की डिलीवरी की तैयारी है। जिले के प्रमुख व्यवसायी अनूप छापड़िया के अनुसार इस बार भी कारोबारियों को बिक्री में बढ़ोतरी की उम्मीद है। नौगढ़ मुख्यालय से लेकर बांसी, डुमरियागंज, शोहरतगढ़, इटवा, बढ़नी और उसका बाजार तक दुकानदारों ने ग्राहकों के स्वागत की तैयारी की है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
सराफा बाजार : सिक्कों से लेकर हल्के आभूषणों तक मांग
- धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने की परंपरा के चलते सराफा बाजार में विशेष तैयारी है। नौगढ़ के मुख्य बाजार, बांसी, डुमरियागंज और शोहरतगढ़ के सराफा कारोबारियों ने दुकानों में आभूषणों की नई रेंज सजाई है। सोने की अंगूठी, चेन, कान के आभूषण और हल्के वजन के गहनों के साथ चांदी के सिक्के, लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमाएं और बिस्किट की मांग है। स्वर्ण व्यवसायी संघ के अध्यक्ष मिट्ठूलाल के अनुसार, बजट के अनुसार खरीदारी करने वाले ग्राहकों के लिए छोटे वजन के आभूषण भी उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- --
ऑटोमोबाइल : बुकिंग के बाद डिलीवरी की तैयारी
- धनतेरस पर वाहन खरीदना शुभ मानने वाले ग्राहकों ने पहले से बुकिंग कराई है। नौगढ़, बांसी और डुमरियागंज के वाहन शोरूमों में दोपहिया और चारपहिया वाहनों की डिलीवरी की तैयारी है। बाइक और स्कूटी के साथ कारों की मांग है। कंपनियों की ओर से फाइनेंस, एक्सचेंज और अन्य ऑफर भी ग्राहकों को आकर्षित कर रहे हैं। कारोबारियों की नजर इस बात पर है कि पिछले साल की तुलना में इस बार कितने अधिक वाहन बिकते हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -- --
बर्तन बाजार : पीतल-तांबे के साथ स्टील की चमक
- धनतेरस पर बर्तन खरीदने की परंपरा बाजार में रौनक बढ़ा रही है। नौगढ़ के पुराना बाजार, सिद्धार्थ तिराहा, बांसी और डुमरियागंज के बर्तन प्रतिष्ठानों पर पीतल, तांबा और स्टील के बर्तनों की नई रेंज सजाई गई है। पूजा की थाली, लोटा, गिलास, कटोरी, डिनर सेट और किचन में इस्तेमाल होने वाले सामान की मांग है। ग्राहकों के बजट को देखते हुए छोटी और बड़ी कीमतों के विकल्प रखे गए हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
इलेक्ट्रॉनिक्स : बड़े उपकरणों के साथ छोटे सामान की मांग
- इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में एलईडी टीवी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन, माइक्रोवेव, मिक्सर और अन्य घरेलू उपकरणों की बिक्री की उम्मीद है। अभिषेक गुप्ता, सूरज आदि दुकानदारों ने बताया कि ग्राहकों के लिए आकर्षक ऑफर, एक्सचेंज और किस्तों पर खरीदारी की सुविधा दी है। दीपावली पर घर को नया रूप देने के लिए झालर, एलईडी लाइट, सजावटी लैंप और अन्य इलेक्ट्रिकल सामान की भी मांग है।
-- -- -- -- -- -- --
कपड़ा और सजावटी सामान : घर सजाने की तैयारी
- धनतेरस और दीपावली को लेकर कपड़ा, रेडीमेड गारमेंट, फर्नीचर और सजावटी सामान की दुकानों पर भी ग्राहकों की आवाजाही बढ़ने की उम्मीद है। घरों को सजाने के लिए तोरण, लटकन, मोर झुमका, कमल फूल, कैंडल स्टैंड और रंग-बिरंगी झालरों की नई रेंज बाजार में उपलब्ध है। फर्नीचर व्यवसाई रामकुमार बताते हैं कि इस बार अच्छे कारोबार की उम्मीद है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
बाजारों में भीड़, सुरक्षा और यातायात की चुनौती
- धनतेरस पर खरीदारी के लिए बाजारों में भीड़ बढ़ने की संभावना है। नौगढ़ के मुख्य बाजार, सिद्धार्थ तिराहा, पुराना बाजार, बांसी कस्बा, डुमरियागंज और शोहरतगढ़ के प्रमुख व्यापारिक क्षेत्रों में यातायात का दबाव रह सकता है। ऐसे में पुलिस गश्त, भीड़ नियंत्रण, पार्किंग और डायवर्जन की व्यवस्था महत्वपूर्ण रहेगी।
-- -- -- -- -- -- -
महंगाई, ऑनलाइन बाजार और ईएमआई के बीच धनतेरस की खरीदारी के बदले रंग
- सोना-चांदी महंगा होने के बावजूद परंपरा बरकरार, ग्राहक भारी आभूषणों के बजाय हल्के गहने, सिक्के और चांदी के छोटे आइटम पसंद कर रहे हैं।
- कम बजट वाले खरीदार भी शुभ खरीदारी से पीछे नहीं, कोई चांदी का सिक्का तो कोई पीतल का दीपक और पूजन सामग्री खरीदकर परंपरा निभा रहा है।
- ऑनलाइन छूट के मुकाबले स्थानीय बाजार में सामान देखकर, परखकर और मोलभाव करके खरीदारी करने का रुझान।
- टीवी, फ्रिज, वाशिंग मशीन और दोपहिया वाहनों की खरीद में ईएमआई और फाइनेंस का सहारा, डाउन पेमेंट देकर त्योहार पर घर ले जा रहे सामान।
- महिलाओं की पसंद में डिजाइनर आभूषण, किचन उपकरण और घर सजाने के सामान की मांग।
- युवा अपनी पहली कमाई से खरीदारी कर रहे हैं तो नवविवाहित जोड़ों में गृहस्थी का सामान खरीदने का उत्साह।
- मिट्टी के दीये, स्थानीय कारीगरों के सजावटी सामान और पारंपरिक उत्पादों को भी बाजार में मिल रही जगह।
- भीड़ के बीच सराफा दुकानों की सुरक्षा, सीसीटीवी निगरानी, पार्किंग और यातायात प्रबंधन की रहेगी परीक्षा।